मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

2014 में गिरफ़्तार ISIS प्रचारक मसरूर बिस्वास व ISIS के 'लड़ाके' के संपर्क में था मुर्तजा, सुरक्षा कर्मियों का हथियार छीनकर 'बड़ी घटना' को अंजाम देने की साजिश थी: गोरखनाथ मंदिर में हमले पर यूपी पुलिस

गोरखपुर: गोरखपुर में श्री गोरक्षनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी मुर्तजा से UP ATS ने पूछताछ खत्म कर ली | UP ATS पूछताछ की में आतंकी संगठन ISIS के एक्टिविस्ट से सम्पर्क म…

2014 में गिरफ़्तार ISIS प्रचारक मसरूर बिस्वास व ISIS के 'लड़ाके' के संपर्क में था मुर्तजा, सुरक्षा कर्मियों का हथियार छीनकर 'बड़ी घटना' को अंजाम देने की साजिश थी: गोरखनाथ मंदिर में हमले पर यूपी पुलिस
2014 में गिरफ़्तार ISIS प्रचारक मसरूर बिस्वास व ISIS के 'लड़ाके' के संपर्क में था मुर्तजा, सुरक्षा कर्मियों का हथियार छीनकर 'बड़ी घटना' को अंजाम देने की साजिश थी: गोरखनाथ मंदिर में हमले पर यूपी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर में श्री गोरक्षनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी मुर्तजा से UP ATS ने पूछताछ खत्म कर ली | UP ATS पूछताछ की में आतंकी संगठन ISIS के एक्टिविस्ट से सम्पर्क में होने, ISIS की शपथ लेने व ISIS के समर्थकों को आर्थिक सहायता का खुलासा हुआ है| इस संबंध में उत्तर प्रदेश के ADG L&O प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है|  ADG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा,'''श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के अभियुक्त मुर्तजा अब्बासी से UP ATS ने पूछताछ की। मुर्तजा अब्बासी की विभिन्न सोशल मीडिया, बैंक खातों का लेनदेन और ऑनलाइन वॉलेट की जांच की|  



उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा,जांच में पता चला कि अभियुक्त मुर्तजा अब्बासी ISIS के लड़ाके और उनसे सहानुभूति रखने वालों के संपर्क में था। अभियुक्त 2014 में बेंगलुरु पुलिस द्वारा गिरफ़्तार ISIS का प्रचार करने वाले मेहदी मसरूर बिस्वास के संपर्क में था|



आतंकी संगठनों के कट्टरपंथी प्रचारकों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से प्रभावित था। मुर्तजा ने करीब साढ़े आठ लाख भारतीय रुपए यूरोप और अमेरिका में ISIS संगठन के समर्थकों के माध्यम से आतंकवादी गतिविधियों के लिए भेजे थे| 



उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा,''इसने (मुर्तजा अब्बासी) इंटरनेट के माथ्यम से AK-47, M4 कार्बाइन, मिसाइल टेक्नोलॉजी के बारे में देखा और पढ़ा गया और इसी से इसने एयर पिस्तौल चलाना सीखा। इसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों का हथियार छीनकर बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश थी|


https://www.thevirallines.net/gorakhpur-news-uttar-pradesh-gorakhnath-temple-attack-attack-on-cops-guarding-the-temple-from-banke-2-injured 


बता दें कि, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC जवानों पर 03 अप्रैल, 2022 की शाम को गोरखपुर के मुर्तजा अब्बासी ने हथियार से हमला किया था| इस हमले में दो जवान घायल हो गए थे | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था|



https://www.thevirallines.net/gorakhpur-news-uttar-pradesh-ats-starts-investigation-into-attack-on-policemen-in-gorakhnath-temple-accused-is-a-resident-of-gorakhpur 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।