लखनऊ: लखनऊ में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा," भारत की सरकार कुछ ऐसा कर रही है जिससे प्रजातंत्र का नुकसान हो रहा है, जैसे चुनी हुई प्रदेश की सरकारों को गिराना। हमने देखा महाराष्ट्र में क्या हुआ, उसके पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय जैसे राज्यों में क्या हुआ|
यशवंत सिन्हा ने कहा,"हम सब जानते हैं कि क्या खेल हुआ। अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो अगर इस प्रकार की चीज़ होती है तो राष्ट्रपति का कर्तव्य बनता है भारत सरकार को रोका जाए|
सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रपति चुनाव के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो सिर्फ और सिर्फ संविधान के प्रति उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
यशवंत सिन्हा ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में विपक्ष के सांसदों, विधायकों के साथ बेहद सार्थक मुलाक़ात रही। हमारी लड़ाई संविधान बचाने के लिए, देश के बेहतर भविष्य के लिए है। सभी साथियों के भरोसे और समर्थन से ये लड़ाई और ज़्यादा मज़बूत हो गयी है।