नई दिल्ली: प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है| भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उमेश पाल हत्याकांड के एक कथित आरोपी सदाकत ख़ान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर शेयर कर समाजवादी पार्टी (सपा ) को घेरा| जवाब में समाजवादी पार्टी (सपा ) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और पार्टी विधायक नीलम कावरिया के पति उमेश और सदाकत ख़ान की तस्वीर शेयर कर पलटवार किया| सदाकत ख़ान को उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है|
अखिलेश यादव के साथ उमेश पाल की हत्या के आरोपी की तस्वीर पर यूपी बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा,''सपा ने ऐसे लोगों को संरक्षण दिया है। एक पौधे को विशाल बरगद का पेड़ बना देते हैं। इस तरह की बातें सामने आए तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी (सपा ) को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने कितने अपराधियों को पाला है|
समाजवादी पार्टी (सपा ) ने फोटो करते शेयर हुए सिलसिलेवार ट्वीट कर लिखा,''उमेश पाल के हत्यारे BJP से जुड़े हुए हैं CM योगीजी ने सपा पर बहुत इल्जाम लगाए ,जबकि CM योगीजी को पता है कि अतीक अहमद पहली बार अपना दल से विधायक बना ,अपना दल भाजपा गठबंधन को पार्टी है ,वर्तमान में अतीक फैमिली BSP से जुड़ी है ,BSP की BJP से दोस्ती है सारे लिंक तो BJP से जुड़ रहे|
सपा ने लिखा,''उमेश पाल मर्डर केस में मुख्य शूटर/कातिल गुलाम रसूल है जो BJP की पूर्व विधायिका और BJP नेत्री नीलम करवरिया का खासमखास है नीलम करवरिया के साथ उसकी निजी तस्वीरें इस बात की चीख चीख कर गवाही दे रहीं ये हत्या स्पष्टतया BJP के इशारे पे की गई है जिसका चुनावी लाभ BJP उठाना चाहती है|
समाजवादी पार्टी (सपा ) ने कहा,''CM योगी जी की आधी कैबिनेट और 90% विधायक तो अपराधी हैं खुद योगी जी की क्राइम हिस्ट्री देश भर ने उनके चुनावी हलफनामे के माध्यम से देखी है जिसे उन्होंने CM बनते ही सत्ता का दुरुपयोग करके अपने सारे क्रिमिनल केसेज खत्म कर लिए योगी जी न्यायपालिका पर विश्वास नहीं था क्या आपको ?
सपा ने कहा,''प्रयागराज उमेश पाल मर्डर कांड में भाजपा नेता की संलिप्तता सबके सामने है उसके बाद भी योगी जी सदन में झूठ पे झूठ बोले जा रहे थे ये हत्या की साजिश भाजपा की है ,भाजपाई इस साजिश के पीछे 2024 की गणित सेट कर रहे ,भाजपा को जब हार का डर सताता है तब तब भाजपा ऐसे कांड करती/करवाती है
हत्यारों और मृतक के बीच में करोड़ों का लेन देन भी था: सपा
इस केस में हत्यारों और मृतक के बीच में करोड़ों का लेन देन भी था ,इस लेन देन में कुछ भाजपा नेता भी शामिल थे ,मृतक उमेश पाल भाजपा नेताओं की साजिश समझ गया था ,इसीलिए भाजपाइयों ने उसे मरवा दिया ? भाजपा नेताओं के साथ जमीनों के और अन्य अवैध धंधों की जांच भी हो तो सारा खुलासा हो जायेगा|
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या
शूटर हत्यारों को बड़े प्यार से केक खिलातीं भाजपा नेत्री/पूर्व विधायिका नीलम करवरिया की ये तस्वीरें अवैध धंधों में हत्यारों के साथ साझेदारी बयां कर रहीं धंधे का लेन देन ,आपसी बेईमानी ,2024 के चुनाव में साम्प्रदायिकता फैलाकर वोट हासिल करना ये इस हत्या/साजिश का मुख्य उद्देश्य था ?
उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की
सपा ने कहा,'' प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड में जो मास्टरमाइंड गुलाम रसूल फरार है वो भाजपा नेता का भाई है और भाजपा नेत्री/पूर्व भाजपा विधायिका नीलम करवरिया का खासमखास है...नीलम करवरिया के साथ उसकी नजदीकियों की गवाह ये तस्वीरें हैं जिसमें नीलम गुलाम को केक खिला रहीं और दोनों बेहद नजदीक हैं....
सरकार जब भी बनेगी ऐसी सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होगी:सपा
हम बहुत पहले से कहते आ रहे कि ये हत्या और ऐसी तमाम हत्याओं के पीछे BJP की साजिश है BJP 2024 के चुनाव को जीतने के लिए कोई भी कुकर्म/साजिश करेगी 6 साल से अतीक जेल में है और उसके बावजूद लगातार अपराधों में कोई कमी ना आना और हर घटना का सांप्रदायिककरण होना BJP की चालें दर्शा रहा|....सपा सरकार जब भी बनेगी ऐसी सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा BJP महंगाई/बेरोजगारी/सत्ताजनित अपराध और दलितों पिछड़ों पर अत्याचार तथा उनके हक और अधिकार छीने जाने की घटनाओं को छिपाने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिलवा रही और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रही|
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अरबाज
ये हत्या भाजपा ने करवाई है: सपा
सपा ने कहा,''सदाकत वर्तमान में BJP का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही BJP की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो BJP के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं इससे पहले भी एक BJP नेता राहिल इस केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका है| ये हत्या भाजपा ने करवाई है | 2024 के चुनाव में प्रयागराज और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक तनाव फैले और भाजपा इसका चुनावी लाभ ले इसीलिए इस घटना को भाजपा ने बकायदा सत्ता का उपयोग करके अंजाम दिलवाया है भाजपा इस तरह की साजिशें चुनाव के पूर्व करती है जो कि बेहद शर्मनाक है