मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP Investors Summit: पीएम मोदी ने किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन, अडाणी का ₹70000 करोड़ का निवेश करने का ऐलान

अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 3.0 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्र…

UP Investors Summit: पीएम मोदी ने किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन, अडाणी का ₹70000 करोड़ का निवेश करने का ऐलान
UP Investors Summit: पीएम मोदी ने किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन, अडाणी का ₹70000 करोड़ का निवेश करने का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या:  प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 3.0 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और गौतम अडाणी भी मौजूद रहे। इस दौरान उद्योगपति गौतम अडाणी ने राज्य में 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया|



यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गौतम अडाणी ने कहा कि,''पीएम एक ऐसे नए भारत का निर्माण कर रहे हैं जो इसके पुराने गौरव को बहाल करने का काम करता है। सीएम योगी आदित्यनाथ एक नींव बना रहे हैं जिस पर यूपी की ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा। हम राज्य में 70K Cr से अधिक का निवेश कर रहे हैं|



यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''भारत इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में कभी विश्व में 142वें नंबर पर था जो अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 62वें नंबर पर आकर खड़ा हो गया है|



राजनाथ सिंह ने कहा कि,''जनसंख्या के मामले में तो उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। कौशल और संसाधनों के मामले में भी उत्तर प्रदेश किसी से कम नहीं है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप सभी को पूरा सहयोग योगी सरकार से प्रा??्त होगा|



बता दें,''21-22 फरवरी, 2018 को यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 आयोजित किया गया था, जबकि पहला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई, 2018 को और दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 28 जुलाई, 2019 को आयोजित किया गया था। 



पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान, 61,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था और दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 290 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।