मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखनऊ: रेप के आरोप में शादी के अगले दिन ही PCS अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप के आरोप में पीसीएस अधिकारी अनुराग रंजन को गिरफ्तार किया है| अधिकारी पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप करने का आ…

लखनऊ: रेप के आरोप में शादी के अगले दिन ही PCS अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप
लखनऊ: रेप के आरोप में शादी के अगले दिन ही PCS अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप के आरोप में पीसीएस अधिकारी अनुराग रंजन को गिरफ्तार किया है| अधिकारी पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है।युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल से उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है| 12  दिसंबर को अनुराग ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी|



लखनऊ पुलिस ने बताया कि,'' शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पीसीएस अधिकारी को शादी के अगले दिन गिरफ़्तार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा|





आरोपी अनुराग रंजन पीसीएस 2018 बैच के चयनित उम्‍मीदवार हैं लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है। उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में लड़की ने रिपेार्ट दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि उन्‍हें शादी का झांसा देकर अनुराग ने उनसे रेप किया। आशियाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। अगली सुबह वह जैसे ही दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे उनकी प्रेमिका ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उसने अनुराग पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया। 



पीड़िता का कहना है कि अनुराग से उनकी मुलाकात 2017 में हुई थी। वह एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। मूल रूप से बलिया की रहने वाली पीड़िता और अनुराग एक साथ कोचिंग करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। 




पीड़िता ने आरोप लगाया कि अनुराग ने उससे शादी का वादा किया। उन्‍हें झांसे लेकर 2017से ही दुष्‍कर्म कर रहे हैं। कुछ महीने पहले निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया। इसके बाद उनकी शादी कहीं और तय हो गई। 12 दिसम्‍बर को उनकी शादी की जानकारी प्रेमिका को हुई तो उन्‍होंने अनुराग के खिलाफ दुष्‍कर्म, धमकी देने और आपराधिक साजिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवा दी। इस एफआईआर के आधार पर पुलिस ने अनुराग रंजन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।