मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी ने CM योगी से 'इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन न दी जाए' आदेश को रद्द करने की मांग, कहा- सीएमओ की चिट्ठी जैसा ही ये नियम भी कइयों की जान ले लेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश के अस्‍पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर हो गई है| प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की…

प्रियंका गांधी ने CM योगी से 'इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन न दी जाए' आदेश को रद्द करने की मांग, कहा- सीएमओ की चिट्ठी जैसा ही ये नियम भी कइयों की जान ले लेगा
प्रियंका गांधी ने CM योगी से 'इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन न दी जाए' आदेश को रद्द करने की मांग, कहा- सीएमओ की चिट्ठी जैसा ही ये नियम भी कइयों की जान ले लेगा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश के अस्‍पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर हो गई है| प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से हालात संभलने की जगह लगातार बिगड़ रहे हैं|  ऑक्सीजन और बेड ना मिलने से अब तक कई मरीजों की जान चुकी है|



इस बीच स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,''मुख्यमंत्री जी क्यों आप अपने बयानों में कह रहे हो कि स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल ठीक है। कुछ भी ठीक नहीं है।



कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आज तो लखनऊ समेत पूरे यूपी की स्थिति बहुत ही खराब है। लोगों को बेड, ऑक्सीजन कुछ भी नहीं मिल रहा है। जमीन पर लोगों को राहत दिलाइए, टीवी और अखबारों के बयानों में नहीं। लोग बहुत परेशान हैं।



प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ से 'इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन की आपूर्ति न की जाए' आदेश को रद्द करने की मांग की हैं| CM योगी आदित्यनाथ के 'इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन की आपूर्ति न की जाए' आदेश पर प्रियंका गांधी ने कहा कि,'सीएमओ की चिट्ठी जैसा ही ये नियम भी कइयों की जान ले लेगा। कृपया इस नियम को रद्द कर दीजिए।



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''अस्पतालों में बेड नहीं है। ऐसे में होना ये चाहिए था कि होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंदों के लिए सरकार  व्यवस्था बनाकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। लेकिन लोग घर के लिए ऑक्सीजन नहीं ले जा पाएंगे जैसा आदेश तो कई गंभीर मरीजों की सांसें रोक देगा। सीएमओ की चिट्ठी जैसा ही ये नियम भी कइयों की जान ले लेगा। कृपया इस नियम को रद्द कर दीजिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।