मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को आज जमानत मिली, कल फिर से किसी को कुचलेगा: बोलीं प्रियंका गांधी- सत्ता के सरंक्षण में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, सत्ता ने किसानों की न्याय की आस को कुचला

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचि…

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को आज जमानत मिली, कल फिर से किसी को कुचलेगा: बोलीं प्रियंका गांधी- सत्ता के सरंक्षण में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, सत्ता ने किसानों की न्याय की आस को कुचला
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को आज जमानत मिली, कल फिर से किसी को कुचलेगा: बोलीं प्रियंका गांधी- सत्ता के सरंक्षण में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, सत्ता ने किसानों की न्याय की आस को कुचला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद मुखिया जयंत चौधरी सहित विपक्ष के तमाम नेताओं ने आशीष मिश्रा की चुनाव के बीच जमानत पर सवाल उठाए हैं। बता दें, लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी आशी मिश्रा के वकील सलिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ''जमानत अर्ज़ी पर बहस के दौरान हमने कहा, आशीष मिश्रा को झूठा फंसाया गया है, वे मौके पर मौजूद नहीं थे। क़ानूनी औपचारिकता पूरी होते ही 2 दिनों के भीतर वे जेल से बाहर आ सकते हैं।''


रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,''"आज मंत्री के बेटे को जमानत मिली। वह फिर से आपके बीच आएगा, फिर से किसी को कुचल डालेगा।"  प्रियंका गांधी ने कहा, "सत्ता के सरंक्षण में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला। सत्ता ने किसानों की न्याय को आस को कुचला।  आज पूरे देश के किसान दुखी हैं, गुस्से में हैं। मेरे किसान भाइयों-बहनों कांग्रेस पार्टी न्याय की आवाज दबने नहीं देगी। न्याय के लिए हम आपके साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-pre-planned-conspiracy-sit-probing-lakhimpur-kheri-violence-says-the-incident-was-as-per-a-pre-planned-conspiracy


अखिलेश ने कहा - सरकार को सख्त सजा सुनिश्चित करनी चाहिए थी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''सरकार को सख्त सजा सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन यह विफल रही। लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना को दुनिया देख चुकी है। सभी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि किसानों की मौत के लिए बीजेपी जिम्मेदार थी।''



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-ashish-mishra-was-falsely-implicated-says-defence-counsel-salil-kumar-srivastava-in-lakhimpur-kheri-violence-case


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को तो जमानत मिल गई, लेकिन गाजीपुर बॉर्डर और लखीमपुर में मरने वाले किसानों को न्याय नहीं मिला है। राजभर ने गंभीर आरोप आरोप लगाते हुए कहा कि जहां कहीं भी भाजपा का निजी हित है, उस व्यक्ति को जमानत मिल जाती है और जब उनका हित पूरा नहीं होता है तो कोई जमानत नहीं होती। राजभर ने कहा कि आशीष मिश्रा को सिर्फ इसलिए जमानत दी गई क्योंकि वह एक मंत्री के बेटे हैं। भाजपा जानती है कि वह चुनाव हार रही है। वे समुदाय को यह संदेश देने के लिए जमानत हासिल करके ब्राह्मण वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जमानत उनके प्रयासों का परिणाम है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-mos-home-ajay-kumar-mishra-teni-hurls-abuses-at-a-journalist-who-asked-a-question-related-his-son-ashish-in-the-lakhimpur-kheri-violence-case


चार किसानों को रौंदा, चार महीनों में जमानत

 जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आशीष मिश्रा की जमानत को लेकर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ''क्या व्यवस्था है!! चार किसानों को रौंदा, चार महीनों में ज़मानत।''






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।