मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जितने पीएसयू थे सारे के सारे अपने दोस्तों को बेच दिए....: रामपुर में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर निशाना

रामपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और डोर टू डोर कैंपेन किया। इसके बाद बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों…

जितने पीएसयू थे सारे के सारे अपने दोस्तों को बेच दिए....: रामपुर में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर निशाना
जितने पीएसयू थे सारे के सारे अपने दोस्तों को बेच दिए....: रामपुर में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

रामपुर:  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में  रोड शो और डोर टू डोर कैंपेन किया। इसके बाद  बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जहां एक और किसान आंदोलन, नोटबंदी, जीएसटी, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा तो वहीं बिलासपुर क्षेत्र के किसान नवरीत सिंह की किसान आंदोलन के दौरान हुई मौत का मुद्दा भी उठाया।



प्रियंका गांधी ने बिलासपुर में मोहल्ला सोमवार की बाजार में पार्टी के प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में कितने युवा बेरोजगार हैं, गर्मी और चर्बी निकालने वालों ने युवाओं को गुमराह किया है और रोजगार नहीं दिया। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून, गन्ने बकाया भुगतान, लखीमपुर खीरी प्रकरण, कोरोना काल की दुश्वारियों को भी मुद्दा बनाया।




कहा कि किसान आंदोलन के दौरान क्षेत्र के एक युवा किसान भी शहीद हुए लेकिन, कोई भाजपा नेता उनके घर शोक जताने तक नहीं पहुंचा जबकि वो खुद युवा किसान की मौत पर उनके घर पहुंचीं थीं। कहा कि अब चुनाव हैं तो कृषि कानून वापस लिए गए, लेकिन पहले कई माह तक चले किसान आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री कुछ किलोमीटर की दूरी तय कर किसानों के बीच नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता के संघर्ष और परेशानियों में कौन उनके साथ खड़ा रहा, कौन उनके लिए लड़ा, खुद तुलना करें तो कांग्रेस पहले नंबर पर होगी।  



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री पद की एक नैतिक जिम्मेदारी होती है। उसे निभाना होता है। वह धर्म सब धर्म से परे होता है। जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता, उसे हटाओ। जो सिर्फ आपको बांटने की राजनीति करते हैं वे आपके लिए कुछ नहीं कर सकते। 



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मेरे सामने जितने नौजवान बैठे हैं, कितनों को रोजगार मिला? एक भी हाथ नहीं उठा। जो आकर कहते हैं कि गर्मी-चर्बी निकालेंगे, क्या यह आपकी समस्या है? 5 साल सत्ता में रहे और एक भी रोजगार नहीं दिया। जब कोई आए तो यह देखिए कि वह किसकी भलाई की बात कर रहा है?.. जितने पीएसयू थे सारे के सारे अपने दोस्तों को बेच दिए। रोजगार कहां से आते हैं? वहीं से आते हैं जिसे बेच दिया गया। आप में से छोटे-छोटे व्यापारी, जो रोजगार पैदा करते हैं, उनके लिए इस सरकार ने क्या किया? आपको बर्बाद किया गया। 




प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''नोटबंदी आपकी बर्बादी की शुरुआत थी। नोटबंदी से छोटे दुकानदार और व्यापारियों की बर्बादी हुई। फिर GST लाए, उससे आपको नुकसान हुआ। लॉकडाउन में भी आपको बर्बाद किया गया। भाजपा की सरकार केंद्र में भी है और राज्य में भी, इन्होंने आपकी मदद के लिए क्या किया?   



प्रियंका गांधी ने कहा कि,'हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि लॉकडाउन में गरीबों की मदद करके कांग्रेस ने गलती की। लोग परेशान हुए तो इन्होंने खुद मदद क्यों नहीं की? घर से क्यों नहीं निकले? लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चले, जान गंवाई। इन्होंने ट्रेन क्यों नहीं चलवाई? 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise



इसके बाद प्रियंका गांधी चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव पहुंचीं और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इससे पहले प्रियंका गांधी सुबह करीब 11:55 बजे रामपुर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के समर्थन में शाहबाद गेट से हाथीखाना चौराहा के निकट तक पैदल तो नसरुल्ला खां बाजार तक कार से रोड शो किया। इसके बाद कार से घेर मर्दान खां, थाना गंज होते हुए शुतरखाना चौराहे से बिलासपुर गेट तक पहुंची और फिर बिलासपुर रवाना हो गईं। इस दौरान कई जगह पर उनका स्वागत हुआ और पुष्प वर्षा भी की गई। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।