मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, की ये अपील

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा, यूपी के लाखों ओबीसी व सामान्य वर्ग…

उत्तर प्रदेश के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, की ये अपील
उत्तर प्रदेश के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा, यूपी के लाखों ओबीसी व सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने की वजह से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ने भेजा था, अब फीस प्रतिपूर्ति न होने से उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, यूपी के लाखों ओबीसी व सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने की वजह से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ने भेजा था, अब फ़ीस प्रतिपूर्ति न होने से उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।……



अपील करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,, ''आशा है कि समाज कल्याण विभाग इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर फौरी तौर पर इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी करेगा, ताकि इनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के चलती रहे।



दरअसल छात्रवृत्ति लेकर पढ़ाई करने वाले छात्र इस दिनों परेशानी से जूझ रहे हैं। यूपी के लाखों छात्रों को सरकार ने फंड की कमी की बता कर मदद से इंकार कर दिया है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद यूपी में योग्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति शत प्रतिशत मिलेगी, लेकिन अंत में छात्रों को निराशा हाथ लगी है। इस वर्ष तो जिन विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप स्टेट्स वेरीफाई था उन्हें भी छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।



स्कॉलरशिप नहीं मिलने का मुद्दा अब बड़ा होता जा रहा है। 17 अप्रैल को प्रभावित छात्रों ने ट्वीटर पर 90 हजार से ज्यादा ट्वीट करके सरकार का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश की। लेकिन सरकार के किसी मंत्री या फिर समाज कल्याण विभाग के किसी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है। छात्र लगातर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश सरकार से छात्रों की मदद की अपील की है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।