मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर गोलिया मारकर एनकांउटर कर दिया: एनकाउंटर में मारे गये आकाश गुर्जर के परिजनों ने अखिलेश से की मुलाकात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से आज उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस द्वारा 27 सितम्बर 2022 को फर्जी एनकाउंटर में मारे गये आकाश गुर्जर के परिजनों ने मुलाकात की।…

पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर गोलिया मारकर एनकांउटर कर दिया: एनकाउंटर में मारे गये आकाश गुर्जर के परिजनों ने अखिलेश से की मुलाकात
पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर गोलिया मारकर एनकांउटर कर दिया: एनकाउंटर में मारे गये आकाश गुर्जर के परिजनों ने अखिलेश से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से आज उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस द्वारा 27 सितम्बर 2022 को फर्जी एनकाउंटर में मारे गये आकाश गुर्जर के परिजनों ने मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में आकाश गुर्जर की मां ममता देवी, उनके भाई अंशू गुर्जर, मामा भूपेन्द्र शामिल रहे।     



पीड़ित परिजनों ने अखिलेश यादव को बताया कि आकाश गुर्जर 12वीं पास करने के बाद सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। अपने घर मध्य प्रदेश के मुरैना से 26 सितम्बर 2022 की रात 10 बजे आगरा के लिए निकला था। 27 सितम्बर को सुबह आगरा की पुलिस ने पकड़ कर झूठे आरोप लगाकर तीन गोलिया मार कर एनकांउटर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान 48 दिन बाद मौत हो गई थी। 


परिजनों ने बताया कि उन्होंने मामले की लम्बी लड़ाई लड़ी। आगरा की जिला अदालत में 21 मार्च 2023 को एनकांउटर को फर्जी करार देते हुए पुलिस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 



अखिलेश यादव ने आकाश गुर्जर के परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए पार्टी की तरफ से 5 लाख रूपये से आर्थिक मदद दी। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल मध्य प्रदेश के मुरैना जिला में थाना सराय छोला, पीड़ित के गांव गडौरा जाएगा। 



अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से आकाश गुर्जर के परिजनों को 1 करोड़ रूपये मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस ने भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर दी है। फर्जी एनकाउंटर कर रही है। देश में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही है।  इसके पहले भी पुलिस ने कई नौजवानों का झूठे आरोप लगाकर फर्जी एनकाउंटर किया है। इन सभी निर्देश नौजवानों की हत्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।