मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

गाजियाबाद: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी गायक समर सिंह को कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाज़ियाबाद से गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने समर सिंह को गाजि???ाबाद के नंदग्राम थाना क्ष…

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी गायक समर सिंह को कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाज़ियाबाद से गिरफ्तार कर लिया|   पुलिस ने समर सिंह को गाजि???ाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी गायक समर सिंह को मेडिकल कराने के लिए  गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र लाया गया।



गाज़ियाबाद DCP निपुण अग्रवाल ने कहा,“कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाज़ियाबाद पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को ट्रांज़िट रिमांड के लिए गाज़ियाबाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है, इसके बाद उसे वाराणसी ले जाया जाएगा|



गौरतलब है कि 26 मार्च को अभिनेत्री ने आत्महत्या की थी| तब से आरोपी समर सिंह फरार चल रहा था| मृतक आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह व उसके भाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था| तभी से वाराणसी पुलिस विभिन्न स्थानों पर उसके गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी|



अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे लटकते हुए गत 26 मार्च को मिला था। इस मामले में मृतक अभिनेत्री की मां मधु की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ निवासी समर सिंह व संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।दोनों आरोपी शुरू से ही फरार चल रहे हैं, जिसमें से अब समर को पकड़ लिया गया। इनको पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।