लखनऊ: अहमद मुर्तजा अब्बासी मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लेने की मीडिया रिपोर्ट्स के दावों का उत्तर प्रदेश A AT ने खंडन किया और कहा कि अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ के बाद 5 को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि , गोरखनाथ हमला मामले में ATS ने कुल 8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उत्तर प्रदेश ATS ने बताया कि ''मीडिया में प्रचलित ख़बर में अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ के बाद 5 संदिग्ध ATS की हिरासत में लिए गए। अब तक 8 लोग हिरासत में लिए गए, इस ख़बर का UP ATS द्वारा खंडन किया जाता है, उक्त तथ्य सत्यता से परे एवं चैनल की अपनी मानसिकता की उपज हैं| आतंकवाद निरोधक दस्ता, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर किए गए गुडवर्क/अभियानों की सूचना ससमय प्रेस/मीडिया को प्रेस-नोट के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाती है|
गौर हो कि, मीडिया की खबरों के मुताबिक,''गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी के माता-पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| मुर्तजा के परिवार से एक नौकर को भी एटीएस ने 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए उठाया था| मुर्तजा के दो साथियों को भी सिद्धार्थन??र के अलीगढ़वा बॉर्डर से एटीएस ने हिरासत में लिया है| इसके अलावा दो व्यक्ति बांसी, सिद्धार्थनगर और एक नौगढ़ के व्यक्ति को भी एटीएस ने पूछताछ के लिये उठाया है| इनमें दो ट्रेवल एजेंट बताए जा रहे हैं।
16 को खत्म हो रही है रिमांड
गोरखनाथ मंदिर में सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था| वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है| 11 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो रहा था, लेकिन और पूछताछ की जरूरत बताते हुए एटीएस को पांच और दिन की रिमांड मिली थी| फिलहाल 16 अप्रैल को उसकी रिमांड खत्म हो रही है और पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी| बुधवार रात मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ चली गई|
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी के जवान) पर रविवार ,3 अप्रैल देर शाम युवक ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। इससे दो सिपाहियों को गंभीर चोटें आईं थी।मंदिर के मुख्य द्वार के पास ही एक बैग मिला है। बैग से धारदार हथियार, पैन ड्राइव, लैपटॉप मिला था। एक पैन कार्ड भी मिला था, जिस पर अहमद मुर्तजा अब्बासी नाम लिखा था। आरोपी गोरखपुर का रहने वाला था|