नदिया: पश्चिम बंगाल के नदिया के हंसखाली में रेप पीड़िता के परिज़नों से बीजेपी की 'फैक्ट फाइंडिंग' टीम ने मुलाक़ात की। टीम की सदस्य और भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने बताया, "मैं पूरी रिपोर्ट हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को दूंगी, लेकिन दुख की बात है कि CM एक महिला है फिर भी पीड़िता के दर्द को नहीं समझती।"
बता दें कि, नदिया जिले के हंसखाली इलाके में 14 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद 5 अप्रैल की मौत हो गई है। लड़की के माता-पिता ने नौ अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी| मामले में मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता के बेटे को शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था| लड़की के परिवार ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पंचायत सदस्य के बेटे को जिम्मेदार ठहराया था|
परिवार वालों ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं क्लास की छात्रा थी। परिवार के मुताबिक, लड़की सोमवार (4 अप्रैल) को आरोपित के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी, लेकिन वह बीमार हालत में घर लौटी। परिवार वालों ने बताया कि उसकी बेटी का बहुत खून बह रहा था, पेट में तेज दर्द हो रहा था, और इससे पहले कि हम उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।