मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ में सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों के जेवर पार करने वाले 'शातिर गैंग का खुलासा: 5 गिरफ्तार, स्कार्पियो से करते थे चोरी; कई वारदातों को दे चुके है अंजाम

लखनऊ: लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस ने 23/24 मई को सरोजनीनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी की दुकान से शटर तोड़कर सोने के आभूषण पार करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है| थाना सरोजनीनगर व डी…

लखनऊ में सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों के जेवर पार करने वाले 'शातिर गैंग का खुलासा: 5 गिरफ्तार, स्कार्पियो से करते थे चोरी; कई वारदातों को दे चुके है अंजाम
लखनऊ में सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों के जेवर पार करने वाले 'शातिर गैंग का खुलासा: 5 गिरफ्तार, स्कार्पियो से करते थे चोरी; कई वारदातों को दे चुके है अंजाम — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊलखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस ने 23/24 मई को सरोजनीनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी की दुकान से शटर तोड़कर सोने के आभूषण पार करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है| थाना सरोजनीनगर व डी0सी0पी0 मध्य सर्विलांस सेल की संयुक्त पलिस टीम ने सर्राफा व्यापारी की दकान से शटर तोड़कर सोने के आभूषण पार करने वाले शातिर गैंग पर्दाफाश करते हुए घटना में लिप्त 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है| चोरों के कब्जे से 3 किलो ग्राम चांदी व 20 ग्राम सोने के आभूषण, 10,050 रूपया नगदी व 4 अवैध तमंचा मय कारतूस व बरामद की गई है|



लखनऊ पुलिस ने बताया,;;थाना सरोजनीनगर व सर्विलांस सेल मध्य जोन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23/24.05.2022 की रात को गंगानगर, अमौसी स्थित सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 236/22 धारा-380/457 भादवि0 में अज्ञात अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी करते हुये मुखबिर खास की सूचना पर आज 04 जून, 2022 को 05 अभियुक्तों को काशीराम कालोनी के पीछे निर्माणाधीन रोड के मध्य स्थित खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया।



पकड़े गए चोरों ने अपना नाम आसिफ उर्फ राजा पुत्र मो0 राशिद , शहबाज खान पुत्र सहबुल्ला खान , दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र राजकुमार गुप्ता, मो0 शादाब उर्फ अज्जू पुत्र स्व0 मो0 सईद और राकेश सोनी उर्फ राज पुत्र रामशंकर सोनी बताया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 03 किग्रा चाँदी के विभिन्न प्रकार के आभूषण एवं लगभग 20 ग्राम सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषण बरामद किया गया। 



जामा तलाशी लिये जाने पर चोरों के कब्जे से बरामद 4 देशी तमंचे भी बरामद हुये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है| अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी किया गया माल लगभग 03 किग्रा. चाँदी व लगभग 20 ग्राम सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषणों की शिनाख्त हेतु वादी मुकदमा को थाना स्थानीय पर बुलाकर सोने व चाँदी के आभूषणों को दिखाया गया तो वादी मुकदमा द्वारा अपने आभूषणों को पहचान लिया गया। तत्पश्चात वादी मुकदमा व स्थानीय सर्राफा व्यापारियों द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु किये गये पुलिस कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा भी की गयी। 




स्कार्पियो से करते थे चोरी

चोरों से 23/24 मई की रात्रि गंगानगर, अमौसी में सर्राफा की दुकान से चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब हम लोग कई दिनों से इस दुकान पर सेंध लगाने की फिराक में थे। हम लोगों को शहबाज ने काम के बारे में बताया था कि एक बढ़िया काम को मैंने तलाश किया है, उसी के कहने पर हम लोग एक काली स्कार्पियो लेकर चोरी करने के लिये दिनांक 23/24.05.2022 की रात को आये थे । हम लोगों द्वारा दुकान के शटर को तोड़कर चोरी करने के बाद हम लोग स्कार्पियो गाड़ी से ही शहीद पथ होते हुये भाग गये थे।




सर्राफा / मोबाइल / मेडिकल / परचून आदि की दुकानों को चोरी करने के लिये टारगेट करते हैं

अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम लोगों का गैंग सर्राफा / मोबाइल / मेडिकल / परचून आदि की दुकानों को चोरी करने के लिये टारगेट करते हैं। हमारे ही गैंग द्वारा ऐसी दुकानों की पहले रैकी की जाती है, बाद में सही मौके की तलाश कर हम लोग 6-7 व्यक्ति मिलकर दुकान के शटर को जोर लगाकर 1-2 फीट तक उठाकर दुकान के भीतर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं । 



सर्राफा की दकान से चोरी किये गये माल को दो गट्ठरों मे बांधकर ले गये थे

23/24 मई की रात में हम लोग एक स्कार्पियो से आकर गंगानगर, अमौसी में सर्राफा की दकान में शटर तोड़कर चोरी करके भाग गये थे, जिसकी रैकी पिछले 5-6 दिन से शहबाज ने की हयी थी। चोरी किये गये माल को हम लोग दो गट्ठरों मे बांधकर ले गये थे, जिसका एक गट्ठर बुड्ढा व्यक्ति जिसको हम मामा कहकर बुलाते हैं स्कार्पियों ड्राइवर और साथ में आया एक व्यक्ति रज्जन लाल ले गये थे और एक गट्ठर को मो0 शादाब व मो0 आसिफ उर्फ राजा ले गये थे। आज चोरी किये माल को बंटवारे के लिए हम सभी को यहां इकट्ठा होना था । परन्तु बुड्ढा और उसके साथी माल लेकर नहीं आये । जो माल मो0 शादाब और मो0 आसिफ उर्फ राजा के पास मौजूद था, उसको हम लोग आपस में बाँटकर ले जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। 




एलडीए कालोनी में भी की थी चोरी

अन्य चोरी के सम्बन्ध में पूछने पर मो0 शादाब व दीपक गुप्ता उर्फ दीपू ने बताया कि साहब हम दोनों ने पराग रोड पर स्थित एलडीए कालोनी के सेक्टर-एफ के एक मकान में चोरी की थी। जिसमें पायल, लाकेट, अंगूठी और कुछ रुपये मिले थे। जिसके संबंध में थाना सरोजनीनगर पर मु0अ0सं0- 0250/22 धारा-380 भादवि0 दर्ज है। चोरी किये गये माल को हम लोगों ने राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था व जो कुछ पैसे बरामद हुए हैं, उसी के हैं। सभी ने बताया कि साहब हम लोगों का पेशा चोरी करना ही है, चोरी करके हम लोग अपना तथा अपने परिवार का खर्चा व शौक पूरा करते है । 




बुड्ढा व उसके साथियों तथा सुनार का नाम पता पूछने पर बताये कि सर बुड्ढा हम लोगों का सरगना है और अपना नाम पता सही नहीं बताता है, कभी कानपुर तो कभी बाराबंकी बताता है। चोरी किये गये माल को बुड्ढे द्वारा ही सुनार आदि को बेचा जाता है। उसके बाद हम लोग चोरी करने के बाद एक निश्चित तारीख समय व स्थान बताकर मिलते है और चोरी के बाद माल व पैसे को आपस में बाँट लेते हैं। चोरी में प्रयोग की गयी स्कार्पियो गाड़ी के बारे में पूछने पर बताया कि साहब हम लोगों को स्कार्पियो के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। बुड्ढा व्यक्ति ही अपने साथियों के साथ गाड़ी लेकर आता है, उसके बारे में हमें कुछ नहीं बताता। 




पकड़े गये अभियुक्तों से बरामद नाजायज तमंचो व कारतूस के विषय में पूछताछ की गयी तो तमंचा और कारतूस हम लोग कहीं घिर जाने पर अपने आप को बचाने के लिए प्रयोग करते हैं और राकेश के पास जो सब्बल हथोड़ी और छैनी है, उससे शटर व ताले तोड़कर चोरियां करते है। इससे पहले हम लोगो ने कई बार चोरी किये हैं और अलग - अलग थानों से जेल जा चुके हैं। 




नाम पता अभियुक्तगण

1-मो0 आसिफ उर्फ राजा पुत्र मो0 राशिद निवासी ग्राम नेवादा पोस्ट गोईला थाना चिनहट जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष, 

2-शहबाज खान पुत्र सहबुल्ला खान निवासी प्रभातपुरम हैदरगंज नाला राजाजीपुरम लल्लू यादव फर्म के पास तालकटोरा थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष

3-दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी पूर्वीदीनखेड़ा हैदर कैनाल नाला राजाजीपुरम थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष, 4-मो0 शादाब उर्फ अज्जू पुत्र स्व0 मो0 सईद निवासी ग्राम कंचनपुर मटियारी थाना चिनहट जनपद लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष,

5-राकेश सोनी उर्फ राज पुत्र रामशंकर सोनी निवासी ग्राम रमुआपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराईच उम्र करीब 21 वर्ष ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।