लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पार्टी के विधायक एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से नाता तोड़ लिया है |समाजवादी पार्टी ने 'शिवपाल सिंह यादव से साफ शब्दों में कह दिया है कि उन्हें दूसरी जगह ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वे वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं
आज यानी शनिवार को समाजवादी पार्टी ने कहा, "..शिवपाल सिंह यादव जी, अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहाँ जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।
समाजवादी पार्टी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) नेता ओमप्रकाश राजभर को भी 'तलाक' दे दिया है| समाजवादी पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर से कहा,'आपको जहां ज्यादा सम्मान मिले वहाँ जाइये|
समाजवादी पार्टी ने 'ओमप्रकाश राजभर से कहा ,' समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहाँ जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।