मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP चुनाव के दूसरे चरण में भी सपा गठबंधन को मतदाताओं का प्रबल स??र्थन मिला, अगले चरणों में भी भाजपा का सफाया तय है: सपा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए

लखनऊ: UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य विधानसभा के चुनाव के प्रथम चरण की तरह आज दूसरे चरण में भी समाजवादी पार्…

UP चुनाव के दूसरे चरण में भी सपा गठबंधन को मतदाताओं का प्रबल स??र्थन मिला, अगले चरणों में भी भाजपा का सफाया तय है: सपा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए
UP चुनाव के दूसरे चरण में भी सपा गठबंधन को मतदाताओं का प्रबल स??र्थन मिला, अगले चरणों में भी भाजपा का सफाया तय है: सपा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य विधानसभा के चुनाव के प्रथम चरण की तरह आज दूसरे चरण में भी समाजवादी पार्टी गठबंधन को मतदाताओं का प्रबल समर्थन मिला। यह समर्थन बता रहा है कि अगले चरणों में भी भाजपा का सफाया तय है। मतदाता श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्साहित दिखे।



प्रथम चरण की तरह आज दूसरे चरण में भी भाजपा और उसके कार्यकर्ता बन गए प्रशासनिक अधिकारियों ने सत्तादल के खिलाफ बहती हवा से खीझकर मतदान में गड़बड़ी करने की भरपूर कोशिशें की। धर्म-विशेष के मतदाताओं को खासतौर पर परेशान किया जा रहा है। उनको वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। कई पोलिंग स्टेशनों से समाजवादी पार्टी के मतदान अभिकर्ताओं को बाहर कर दिया। कई जगह मतदान अधिकारियों का रवैया भी आपत्ति जनक रहा। मुरादाबाद जनपद के विधानसभा क्षेत्र ठाकुरद्वारा के बिलारी के थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह को हटाया नहीं गया, वे भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे है। बरेली में आूवला की ग्राम पंचायत धनौरा गौरी में दारोगा समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।



जनपद सम्भल के विधानसभा क्षेत्र असमौली से समाजवादी प्रत्याशी व विधायक पिंकी यादव के प्रति और उनके समर्थकों पर फर्जी मुकदमें लगा दिए गए है। चंदौसी में कई ग्राम प्रधानों को रेड कार्ड के नाम पर पुलिस उठा ले गई है। शाहजहांपुर में शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष को सीओ सदर जबरन अपनी जीप से उठा ले गए और भाजपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे हैं। बदायूं के दातागंज में बूथ पर बैठा ग्राम प्रधान फर्जी वोट डलवा रहा है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-polling-in-55-seats-in-nine-districts-in-the-second-phase-of-up-assembly-election


शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र में थाना कांठ और सोहरामऊ में प्रभारी निरीक्षक लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं। कई पीठासीन अधिकारियों पर भी आरोप है कि वे मतदाताओं को व्यर्थ परेशान कर रहे हैं। विभिन्न मतदान केन्द्रों से आज भी ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली है। इससे मतदान देर तक बाधित रहा है। कई जगह तो मतदान के समय से काफी देर बाद तक मतदान नहीं प्रारम्भ हुआ। सहारनपुर के रामपुर मनिहारन बूथ और शाहजहांपुर के कटरा में एक बूथ पर में ईवीएम में साइकिल का बटन ही काम नहीं कर रहा है। कुछ जगह साइकिल बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की भी शिकायतें मिली है। जनपद सहारनपुर के देवबंद विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय को डराया-धमकाया गया। पुलिस लाठीचार्ज में कई गम्भीर घायल हुए हैं।          






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।