मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा ने फिर की EC से सरोजिनीनगर से बीजेपी प्रत्याशी की IG पत्नी लक्ष्मी सिंह को हटाने की मांग, पति के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रही..

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर लखनऊ आई. जी. रेन्ज पुलिस के पद पर कार्यरत लक्ष्मी सिंह को जनपद से बाहर स्थान…

सपा ने फिर की EC से सरोजिनीनगर से बीजेपी प्रत्याशी की IG पत्नी लक्ष्मी सिंह को हटाने की मांग, पति के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रही..
सपा ने फिर की EC से सरोजिनीनगर से बीजेपी प्रत्याशी की IG पत्नी लक्ष्मी सिंह को हटाने की मांग, पति के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रही.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर लखनऊ आई. जी. रेन्ज पुलिस के पद पर कार्यरत लक्ष्मी सिंह को जनपद से बाहर स्थानान्तरित कराने की पुनः मांग उठाई है।



नरेश उत्तम पटेल ने लिखा है कि लखनऊ जनपद की 170-सरोजिनीनगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पूर्व ई.डी. अधिकारी की पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ आई.जी. रेन्ज पुलिस के पद पर कार्यरत हैं, तथा अपने पति राजेश्वर सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रही हैं, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। 



लक्ष्मी सिंह को स्थानान्तरित कराने के लिए दिनांक 07.02.2022 को शिकायत तथा दिनांक 11.02.2022 को शिकायत का रिमाइण्डर पत्र दिया गया है, जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। 



 पटेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2021 के पत्र संख्या 464/WB-1A/।2021 दिनांक 17 मार्च 2021 का सन्दर्भ ग्रहण करें जिसमें पत्नी के प्रत्याशी बनने पर उसके पति आई.पी.एस., एस.पी. हावड़ा को स्थानान्तरित किया गया था।



समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि चुनाव में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2021 के उपरोक्त सन्दर्भ के आधार पर तत्काल प्रभाव से लखनऊ आई.जी. रेन्ज पुलिस के पद पर कार्यरत श्रीमती लक्ष्मी सिंह को स्थानान्तरित कराया जाय, जिससे कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न हो सके।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।