मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई राजनीति की शुचिता, हर तरफ हो रही 'ईवीएम और सत्ता के दुरुपयोग' की चर्चांए: सपा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी मानना है कि राजनीति की शुचिता भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई है। देश आजादी के 75 वर्ष में अमृत मह…

भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई राजनीति की शुचिता, हर तरफ हो रही 'ईवीएम और सत्ता के दुरुपयोग' की चर्चांए: सपा
भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई राजनीति की शुचिता, हर तरफ हो रही 'ईवीएम और सत्ता के दुरुपयोग' की चर्चांए: सपा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी मानना है कि राजनीति की शुचिता भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई है। देश आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है लेकिन स्वतंत्रता संघर्ष के जो मूल्य थे, वे नेपथ्य में हो गए हैं। लोकतंत्र का मूलाधार खतरे में है। राष्ट्र-राज्य को दिशा निर्देशन देने वाले संविधान की सुरक्षा में निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र भूमिका आवश्यक है। चुनाव में लोकतंत्र और संविधान की परीक्षा होती है। संसदीय जनतंत्र की सार्थक भूमिका बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से सदन और सदन के बाहर जनता की आवाज पुरजोर तरीके से उठायेगी।



पांच वर्ष तक सत्ता में रहते हुए भी भाजपा ने जनहित में कोई कार्य नहीं किया। अब फिर प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है लेकिन जो समस्याएं भाजपा ने पैदा की है, उनका निदान दूर-दूर तक होता नहीं दिख रहा है।



समाजवादी पार्टी ने कहा,''वस्तुतः विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा की भय-भ्रम की राजनीति की शिकार हो गई है। समाजवादी पार्टी अपने तमाम सहयोगियों और समर्थकों के साथ नई ऊर्जा और श्री अखिलेश यादव की प्रगतिगामी सोच के साथ भविष्य की रणनीति बनाकर संघर्ष करती रहेगी।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि विगत पांच दिनों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से दर्जनों नवनिर्वाचित विधायकों और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के नेताओं के अतिरिक्त हजारों समर्थकों ने भी भेंट की। उन्होंने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनको अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


यादव से भेंटकर्ताओं ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों में हुई धांधली से अवगत कराया। वोटर लिस्ट में बड़ी तादात में सपा समर्थकों के नाम चिह्नित कर काटे गए। ई.वी.एम. और सत्ता के दुरुपयोग की चर्चांए हर तरफ हो रही हैं।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।