मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आप होते कौन हैं, सरकार से जवाब मांगे..: सदन में स्पीकर पर भड़के CM नीतीश कुमार, आप इस तरह से हाऊस चलाएंगे? गलत कर रहे हैं

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच विधानसभा में बहस हुई। बहस का विषय ये रहा कि "क्या सरकार द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले (लखीसराय मामला) जिसे विशेषा…

आप होते कौन हैं, सरकार से जवाब मांगे..: सदन में स्पीकर पर भड़के CM नीतीश कुमार, आप इस तरह से हाऊस चलाएंगे? गलत कर रहे हैं
आप होते कौन हैं, सरकार से जवाब मांगे..: सदन में स्पीकर पर भड़के CM नीतीश कुमार, आप इस तरह से हाऊस चलाएंगे? गलत कर रहे हैं | फ़ोटो: TVL News

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच विधानसभा में बहस हुई। बहस का विषय ये रहा कि "क्या सरकार द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले (लखीसराय मामला) जिसे विशेषाधिकार समिति को भी भेजा गया है, सदन के पटल पर 'बार-बार' उठाया जा सकता है।"बहस के दौरान सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर ही भड़क गए|



लखीसराय मामले पर बार-बार सवाल पूछे जाने पर सीएम नीतीश कुमार नाराज हो इसके बाद उन्होंने सदन में यहां तक कह दिया कि उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि कानूनी मामले में सरकार से जवाब मांगे। जिस पर विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को जबाब दिया और कहा कि विधायिका का अपमना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे| विधायिका का अपमान होगा तो सदन में हम जवाब मांगेंगे|



नीतीश कुमार ने तेज आवाज में कहा कि संविधान के अनुरूप काम होगा,  न हम किसी को फंसाते हैं और न बचाते हैं| आप इस तरह से हाऊस चलाएंगे? आप गलत कर रहे हैं| हम ऐसा नहीं चलने देंगे| इस तरह की चर्चा हाउस में नहीं की जाती है| सदन में स्पीकर विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश को टोकना चाहा लेकिन सीएम बोलते ही रहे|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral



बाद में विजय सिन्हा ने कहा कि यह मेरे क्षेत्र का मसला है| तीन दिनों तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया| स्पीकर ने कहा कि हम विधायिका का अपमान नहीं होने देंगे| आप लोगों ने ही मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाया है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इतने बड़े आसन पर बैठा कर मेरे क्षेत्र का सवाल तक नहीं हम उठा सकते| मैं एक दारोगा का, थाना प्रभारी का या एक डीएसपी की बात को नहीं रख पाता हूं.... जैसे कहेंगे उसी तरह से सदन चलेगा|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



दरअसल, बिहार विधानसभा में लखीसराय के एक मामले को बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने उठाया था| संजय सरावगी ने कहा कि निर्दोष को पकड़ा जाता है, लखीसराय जिले में अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई| इसी के बाद बात बढ़ गई| सीएम नीतीश के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा- "पुलिस द्वारा लखीसराय की घटना पर खानापूर्ति की जा रही है| जहां तक संविधान की बात है तो मुख्यमंत्री जी आप हमसे ज्यादा जानते हैं मैं आपसे सीखता हूं| जिस मामले की बात हो रही है उसके लिए तीन बार सदन में हंगामा हो चुका है| मैं विधायकों का कस्टोडियन हूं... आसन को हतोत्साहित करने की बात ना हो| सरकार गंभीरता से इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।