मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को नहीं मिला न्योता, बोले- मैं दो दिनों से इस बैठक के लिए रुका था फिर भी मुझे..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज (26 मार्च) पार्टी दफ्तर में बैठक है| इस बैठक में पार्टी के विधायक शिवपाल यादव को नहीं बुलाय…

सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को नहीं मिला न्योता, बोले- मैं दो दिनों से इस बैठक के लिए रुका था फिर भी मुझे..
सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को नहीं मिला न्योता, बोले- मैं दो दिनों से इस बैठक के लिए रुका था फिर भी मुझे.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज (26 मार्च) पार्टी दफ्तर में बैठक है| इस बैठक में पार्टी के विधायक शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया| शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें सपा विधायक दल बैठक में नहीं बुलाया गया| इसी कारण वह विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। अपने आवास पर निमंत्रण मिलने का इंतजार करने के बाद अब वह इटावा जा रहे हैं। 



समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने कहा,'' अभी समाजवादी पार्टी की विधायक मंडल की बैठक चल रही है। सभी विधायकों के पास इसकी सूचना है लेकिन मेरे पास कोई सूचना नहीं है इसलिए मैं भी बैठक में नहीं गया। मैं दो दिनों से इस बैठक के लिए रुका था उसके बाद भी मुझे कोई सूचना नहीं मिली|



उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय से फोन किया गया था लेकिन उन्हें कोई फोन नहीं आया। मुझे पार्टी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। मैंने दो दिनों तक प्रतीक्षा की और इस बैठक के लिए अपने आगे के सभी कार्यक्रम को रद कर दिया था। इसके बाद भी मुझे आमंत्रित नहीं किया गया। मैं समाजवादी पार्टी से विधायक हूं लेकिन फिर भी विधायक दल की बैठक में मुझे आमंत्रित नहीं किया।



शिवपाल यादव ने कहा कि वह तो समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं और विधायक भी समाजवादी पार्टी से ही हैं। उन्हें विधायक दल की बैठक में क्यों नहीं बुलाया गया इसका उत्तर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हार की भी समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने अगले कदम के बारे में कहा अभी बहुत समय है जल्द ही आपको बताऊंगा। उन्होंने कहा मैं समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में नहीं जा रहा हूं। मैं अब लखनऊ से सीधा इटावा जा रहा हूं। शिवपाल सिंह यादव ने अगले कदम पर कहा कि इस बारे में जल्द ही आपको बताऊंगा।



28 मार्च को शिवपाल यादव को न्योता

शिवपाल यादव के आरोप पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि,''अखिलेश यादव ने हमारे सहयोगी दलों के नेताओं, राष्ट्रीय अध्यक्षों और विधायकों को 28 मार्च को आमंत्रित किया है। वे (शिवपाल यादव) उस दिन आएंगे। सदन की कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी। सदन में सार्वजनिक मुद्दों को कैसे उठाया जाएगा, इस पर भी चर्चा होगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।