मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक: यूपी लेखपाल भर्ती एग्जाम पेपर लीक पर सपा का हमला, कहा-नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही योगी सरकार?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक की घटना सामने आई है| समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करते हुए योगी सरकार पर हमला…

मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक: यूपी लेखपाल भर्ती एग्जाम पेपर लीक पर सपा का हमला, कहा-नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही योगी सरकार?
मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक: यूपी लेखपाल भर्ती एग्जाम पेपर लीक पर सपा का हमला, कहा-नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही योगी सरकार? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक की घटना सामने आई है| समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है|  हालाँकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों से इनकार किया है| वहीं, उत्तर प्रदेश STF ने सॉल्वर गिरोह के दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। उत्तर प्रदेश STF द्वारा लखनऊ, प्रयागराज ,वाराणसी, बरेली और कानपुर नगर आदि जिलों से गिरफ्तारी की ख़बरें हैं|



उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी ने CM योगी पर निशाना साधते हुए कहा,''अगर सीएम सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित नहीं करा पा रहे हैं तो वह इस्तीफा दे दें| समाजवादी पार्टी ने ट्वीट में कहा कि,मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक। 



पार्टी ने कहा कि,'प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, योगी सरकार हर बार की तरह नाकाम। सफलतापूर्वक परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें CM। क्या नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही सरकार? युवाओं के भविष्य से बंद हो खिलवाड़।



वहीं,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूँजीपतियों के यहाँ श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं। भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है।



यूपी लेखपाल भर्ती एग्जाम: सॉल्वर गिरोह के सरगना सहित 3 लोग फाफामऊ से गिरफ्तार, वाराणसी से 4 और कानपुर नगर से 6 गिरफ्तार



यूपी के 12 मंडलों के 501 केंद्रों पर रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा थी। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से 8085 लेखपाल के पदों पर भर्तियां होंगी| उत्तर प्रदेश के 12 मंडलों में होने वाली इस परीक्षा में 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले थे| परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होने वाली थी|



अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित राजस्व लेखपाल-2022 मुख्य परीक्षा में सेंध लगाने वाले सॉल्वर गैंग के प्रयागराज के फाफामऊ से गिरोह के सरगना सहित 3 लोग, वाराणसी से 4, कानपुर नगर से 6 और मुरादाबाद से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया| इसके अलावा लखनऊ, बरेली और गोंडा से भी गिरफ्तारी की ख़बरें हैं|



UKSSSC Paper Leak Case: एक पुलिसकर्मी समेत 12 लोग गिरफ्तार, 35.89 लाख रुपए बरामद


वहीं, यूपी पुलिस ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों से इनकार किया है| हालांकि, इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं| UP STF ने बताया,'31 जुलाई, 2022 को राजस्व लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा-2022 की आफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को बहला-फुसलाकर धनउगाही का प्रयास करने, मूल अभ्यर्थी के स्थान पर साल्वर बैठाने, ब्लूटूथ एवं अन्य डिवाइस के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को भंग करने, प्रश्न पत्र लीक कराने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं ठोस कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।  




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।