लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी और समाजवादी पार्टी की हार के बावजूद स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है| उन्होंने कहा,'' मैं चुनाव हारा हूं हिम्मत और हौसला नहीं। जिन मुद्दों के कारण मैंने BJP छोड़ी थी वो मुद्दे आज भी वैसे ही हैं, उन मुद्दों को लेकर हम फिर से जनता के बीच जाएंगे|
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,'''जनता का जनादेश हमें मंजूर है। जिस तरह से जीत स्वीकारी जाती है उसी तरह मैं अपनी हार स्वीकारता हूं। मैं चुनाव हारा हूं हिम्मत और हौसला नहीं। जिन मुद्दों के कारण मैंने BJP छोड़ी थी वो मुद्दे आज भी वैसे ही हैं, उन मुद्दों को लेकर हम फिर से जनता के बीच जाएंगे|
मौर्य ने कहा,'''जहां लोगों ने समझा वहां पर परिणाम सकारात्मक भी आए हैं। हमें खुशी है कि समाजवादी पार्टी का जन आधार तेजी से आगे बढ़ा और विधायकों की संख्या भी 2.5 गुना बढ़ी और सपा एक बड़ी ताकत बन कर उत्तर प्???देश में उभरी है। उसे और बड़ा बनाने के लिए ये अभियान जारी रहेगा|
अपने पुराने (नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा) बयान पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,'''हमेशा बड़ा तो नेवला ही होता है। यह बात अलग है कि नाग और सांप दोनों ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया|