मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: बाबा को साली से हो गया प्यार, जीजा ने सोते वक्त 'सिर व गर्दन' मे त्रिशूल घोंप कर मार डाला, फिर साली के घर जाकर बोला- मैंने तुम्हारे बाबा कर दिया कत्ल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगराम थाना क्षेत्र के समेसी इलाके में हुई तांत्रिक राजेश कुमार (बाबा) की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक,'अवैध संबंधों के चलते तांत…

तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: बाबा को साली से हो गया प्यार, जीजा ने सोते वक्त 'सिर व गर्दन' मे त्रिशूल घोंप कर मार डाला, फिर साली के घर जाकर बोला- मैंने तुम्हारे बाबा कर दिया कत्ल
तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: बाबा को साली से हो गया प्यार, जीजा ने सोते वक्त 'सिर व गर्दन' मे त्रिशूल घोंप कर मार डाला, फिर साली के घर जाकर बोला- मैंने तुम्हारे बाबा कर दिया कत्ल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगराम थाना क्षेत्र के समेसी इलाके में हुई तांत्रिक राजेश कुमार (बाबा) की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक,'अवैध संबंधों के चलते तांत्रिक राजेश कुमार की हत्या कर दी गई थी| नगराम पुलिस ने तंत्र विद्या करने वाले  पुजारी राजेश कुमार उर्फ राजेश बाबा की हत्या मामले में स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी रामसेवक पुत्र तिलाई को गिरफ्तार किया है।



16/17 जुलाई, 2022 की रात 45 वर्षीय तांत्रिक राजेश कुमार (बाबा) पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम सलेमपुर अचका की त्रिशुल से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना मृतक के भाई अजय कुमार रावत द्वारा दिनांक 17 जुलाई को थाना नगराम पर दी गई थी। जिसके आधार पर मु0अ0सं158/22 धारा- 302 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक शमीम खान द्वारा की गई।



पुलिस ने बताया,' तांत्रिक राजेश कुमार की हत्या का सफल करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त रामसेवक पुत्र तिलाई निवासी महौली मजरा समेसी को बजरंग ढाबा के आगे पावर हाउस गेट के पास समेसी रोड से गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त जुर्म कबुल करते हुए रामसेवक ने बताया गया कि,'' मेरा सम्बन्ध अपनी चचेरी साली से लगभग कई वर्षो से थे। हम दोनो एक साथ भी रहते थे। जिसको हवा (आत्माओं का साया) का चक्कर हो गया था, उसको दिखाने के लिये मै बाबा के पास ले जाता था। मृतक राजेश बाबा के अवैध सम्बन्ध मेरी चचेरी साली से हो गये थे। जो मेरी साली व बाबा शादी करना चाहते थे। जिसका मै विरोध करता था। लेकिन वह मानने को तैयार नही थे। 



मैने बाबा को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया व अपनी साली से कहा कि नही मानोगे तो मै बाबा की हत्या कर दूगा। फिर भी साली मानने को तैयार नही हुई। दिनांक 16/17-07-2022 की रात्रि को मै बाबा की कुटिया पर गया तो बाबा नशे की हालत मे अपनी कुटिया के बाहर नेवाड की चारपाई मे सो रहे थे और त्रिशुल चारपाई के पाये मे टिका कर सो रहे थे। मैने सोते वक्त बाबा के सिर व गर्दन मे कई वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। और त्रिशुल को चारपाई के पास फेंककर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना क्रम अपनी चचेरी साली के घर पहुच कर उसको बता कर फरार हो गया।



लखनऊ में पुजारी राजेश बाबा की हत्या के बाद आरोपी रामसेवक रविवार को अपनी चचेरी साली के घर रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंदा गांव पहुंचा। साली के घर पहुच कर उसको ''बाबा की हत्या' की कहानी बता कर अपने घर लौट आया।



 पुलिस के मुताबिक,'' राजेश बाबा की हत्या से 1 महीने पहले महिला राजेश बाबा के साथ उसके झोपड़ी में 15 दिनों तक साथ थी। यह सब देख गांव वालों के विरोध के कारण महिला को राजेश का साथ छोड़कर अपने गांव वापस जाना पड़ा था। मृतक राजेश बाबा महिला से मिलने के लिए रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंदा गांव जाता रहता था। बीते शनिवार 16 जुलाई को भी मृतक राजेश महिला से मिलने रायबरेली गया था। महिला से मुलाकात कर बाबा राजेश वापस लौटा.. उसी रात उसकी की रामसेवक ने त्रिशूल घोंप कर हत्या कर दी| 



इसके बाद, राजेश बाबा हत्या मामले में पुलिस मृतक राजेश बाबा के साथ 15 दिनों तक रहने वाली महिला की तलाश करते हुए रायबरेली पहुंची। महिला से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। नगराम पुलिस ने रामसेवक को राजेश बाबा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।