मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखनऊ समेत आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आरोपी गिरफ्तार; तमिलनाडु पहुंची यूपी एटीएस और पुलिस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ व उन्नाव समेत छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार आरएसएस के छह कार्यालयों (जिसमें 2 कार्यालय उत्तर प्…

लखनऊ समेत आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आरोपी गिरफ्तार; तमिलनाडु पहुंची यूपी एटीएस और पुलिस
लखनऊ समेत आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आरोपी गिरफ्तार; तमिलनाडु पहुंची यूपी एटीएस और पुलिस — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के लखनऊ व उन्नाव समेत छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार आरएसएस के छह कार्यालयों (जिसमें 2 कार्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव के हैं) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी राज मोहम्मद को तमिलनाडु के पुदुकुडी से हिरासत में लिया गया।



लखनऊ पुलिस ने बताया,''लखनऊ और उन्नाव में RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज़ की गई है। एक व्हाट्सएप संदेश में RSS के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह संदेश कल रात 8 बजे भेजा था।



यूपी पुलिस ने बताया,,''ATS को आसूचना प्राप्त हुई कि आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति, निवासी- लखनऊ को एक अन्जान नंबर से व्हाट्सएप गुप ज्वाइन करने का लिंक मिला है और उस ग्रुप में 6 जगहों पर बम विस्फोट करने की बात कही जा रही है जिसमे से 4 स्थान कर्नाटक के हैं और 2 स्थान उत्तर प्रदेश के हैं। 



इस सूचना पर ATS द्वारा प्राप्त नम्बर्स का प्राथमिक विश्लेषण कर तथा सोशल मीडिया से जानकारी एकत्र कर त्वरित कार्यवाही शुरू की गयी। इस सम्बन्ध में मु.अ.सं.. 325/22, धारा- 507 भा.द.वि. व 66(F) सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम,थाना- मड़ियांव, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पर पंजीकृत कराया गया। ATS द्वारा अत्यंत अल्प समय में व्हाट्सएप ग्रुप का विश्लेषण कर, उक्त नम्बर के प्रयोग कर्ता अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया तथा अभियुक्त की लोकेशन तमिलनाडु आने पर तत्काल तमिलनाडु पुलिस की आन्तरिक सुरक्षा शाखा के अधिकारियों से संपर्क कर तथा सूचनाओं से अवगत कराकर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया जहाँ अभियुक्त राज मुहम्मद से प्रारंभिक पूछताछ कर ली गयी है। 



यूपी पुलिस ने बताया,''थाना-मडियांव व UP ATS की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल वायुयान से रवाना कर दी गयी थी जो जनपद-पुदुकोट्टाई, तमिलनाडु पहुँच गयी है।टीम द्वारा अभियुक्त राज मुहम्मद पुत्र मुहम्मद अंसार अली से विस्तृत पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी व प्राप्त उल्लेखनीय तथ्यों से पृथक से अवगत कराया जाएगा।



RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी के संबंध में लखनऊ  North Zone ADCP प्राची सिंह ने बताया ,''05 जून 2022 को डॉ. नीलकंठ की तहरीर पर मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें एक वाट्सएप  ग्रुप में आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी| जिसमे में से एक कार्यालय हमारे यहां अलीगंज स्थित है|  प्राची सिंह ने बताया,''आरोपी राज मोहम्मद पुत्र अंसार अली को तमिलनाडु के पुदुकुडी से उठा लिया गया है| आरोपी को लखनऊ लाया जा रहा है|



''05 जून 2022 को, एक वॉट्सएप ग्रुप पर लखनऊ के अलावा आरएसएस के अन्य पांच कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है| | इसमें उत्तर प्रदेश के दो कार्यालय और चार कर्नाटक के कार्यालय शामिल हैं| इस मामले में लखनऊ के मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी| 



वॉट्सएप ग्रुप में तीन अलग-अलग भाषाओं में धमकी दी गई है| इसमें हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल किया गया है| यूपी एटीएस ने तमिलनाडु पुलिस को राज मोहम्मद के बारे में सूचना दी थी| इसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने ये कार्रवाई की| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।