मूसा (मनसा): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मनसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मानसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके साथ कांग्रेस के कई नेता थे| पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के कुछ अन्य नेता दल के साथ थे|
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाए रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा,''कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुःख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है, और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।
सिद्धू मूसेवाला (28) की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के भी करीबी रहे। सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।