लखनऊ: लखनऊ हवाई अड्डे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी की अगवानी की| ममता बनर्जी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह समाजवादी पार्टी के लिए समर्थन मांगेंगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि''','बंगाल में मिलकर हराया था अब यूपी में हराएंगे|
दीदी से अपना वादा है हम फिर जीतकर आएंगे
यूपी में दीदी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिन के दौरे पर आज शाम लखनऊ पहुंच गई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने किया। ममता ने उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का एलान किया है।
मंगलवार को अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल रैली भी करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जीते। ममता ने कहा कि अगर लोगों ने सपोर्ट किया तो अखिलेश ये चुनाव जीत जाएंगे।