अयोध्या: कांग्रेस ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सोमवार को कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए मिल्कीपुर (एससी) विधानसभा क्षेत्र से बृजेश कुमार को मैदान में उतारा। पहले पार्टी ने नीलम कोरी के नाम का ऐलान किया था| नीलम कोरी की जगह बृजेश कुमार मिल्कीपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार होगे|
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव
गौर हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है, चुनाव मतगणना 10 मार्च को होगी।
यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|