लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है| लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने ही 14 माह के भतीजे (अयांश) को फर्श पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया| मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी चाचा मनीष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है| बच्चे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है|
पुलिस ने भतीजे की हत्या करने चाचा मनीष वर्मा पुत्र स्व0 मेवालाल वर्मा निवासी निकट चौहान नर्सिंग होम कस्बा व थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।
मृत बच्चे अयांश के पिता द्वारा अपने बच्चे को सोते समय मनीष वर्मा द्वारा आज सुबह करीब 9 बजे बिस्तर से उठाकर ले जाने एवं रंजिशन घर के बाहर मुख्य द्वारा की फर्श पर पटककर हत्या कर देने के सम्बन्ध एफआईआर थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराया गया था।
सूचना पर थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त मनीष वर्मा को दीवानगंज मोड़ के पास से समय करीब 1.10 बजे दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया जिसे नियमानसार जेल भेजा गया।
एडीसीपी (दक्षिण) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोहनलालगंज कस्बा निवासी अमित वर्मा अपने घर के पास ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह घर के भूतल पर पत्नी संगीता और दो बच्चों संग रहते हैं, जबकि प्रथम तल पर अमित की मां व उनका बेटा मनीष वर्मा रहता है।
मंगलवार सुबह अमित मेडिकल स्टोर चले गए, जबकि पत्नी संगीता घरेलू काम कर रही थी। तभी कमरे में सो रहे अमित के 14 माह के बेटे अयांश को मनीष ने पैर पकड़कर उठाया और घर के बाहर ले जाकर नाले पर रखे पत्थर पर पटकने लगा। यह देख संगीता शोर मचाते हुए बाहर भागी तो आसपास के लोग भी आ गए।भीड़ जुटने पर मनीष मासूम को छोड़कर घर में घुस गया और अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर चिल्लाने लगा।शोरशराबा सुनकर अमित भागकर घर पहु???चे और लहूलुहान अयांश को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाम पता अभियुक्त
मनीष वर्मा (उम्र करीब 23 वर्ष ) पत्र स्व0 मेवालाल वर्मा निवासी निकट चौहान नर्सिंग होम कस्बा व थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ