लखनऊ: यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर कल होगा| सुबह 8 से 11:15 बजे तक होगी अंग्रेजी की परीक्षा| द्वितीय पाली की जगह प्रथम पाली में होगी परीक्षा| गोंडा सहित 24 जनपदों में आयोजित होगी अंग्रेजी की परीक्षा|
गोंडा जिले के 143 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में होगी अंग्रेजी की परीक्षा| कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच होगी इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा।
बता दें कि, 30 मार्च, 2022 को यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। बुधवार, 30 मार्च,दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया था। तब परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान नहीं हुआ था।
कल इन जिलों में होगी परीक्षा
गोंडा, गोरखपुर, बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर