मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

यूपी दरोगा भर्ती धांधली: योगी सरकार पर वरुण गांधी का हमला, कहा-खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का टूट रहा मनोबल, दोषियों को मिले दंड

लखनऊ: यूपी दरोगा भर्ती धांधली को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया| UP SI 2021 भर्ती में धांधली को लेकर वरुण गांधी ने बुधवार को कहा कि,'''यूपी दरोगा भर्ती में धांधली हुई है, पकड़…

यूपी दरोगा भर्ती धांधली: योगी सरकार पर वरुण गांधी का हमला, कहा-खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का टूट रहा मनोबल, दोषियों को मिले दंड
यूपी दरोगा भर्ती धांधली: योगी सरकार पर वरुण गांधी का हमला, कहा-खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का टूट रहा मनोबल, दोषियों को मिले दंड | फ़ोटो: TVL News

लखनऊयूपी दरोगा भर्ती धांधली को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया| UP SI 2021 भर्ती में धांधली को लेकर वरुण गांधी ने बुधवार को कहा कि,'''यूपी दरोगा भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। दोषियों को दंड मिलना चाहिए। 



वरुण गांधी ने ट्वीट किया,''जिस पद की आकांक्षा में छात्र खून पसीना एक कर देते है, परिजन अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं, उसकी यूँ खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है।



UP SI 2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। न्याय की गुहार में मैं आप सभी के साथ हूँ।



वरुण गांधी ने कहा कि,''ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काट कर ब??्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है। आशा करता हूँ की सरकार छात्रों की मांग को मानेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसके लिए कठोर कदम भी उठाएगी। दोषियों को दंड मिलना चाहिए।



वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के साथ पोस्टर हाथ में लेकर एक युवा के तस्वीर को साझा किया है। पोस्टर में जिम्मेदारों पर तीखा वार है।




इससे पहले, वरुण गांधी ने कहा कि,''अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्ताँ बन चुका है। छात्र अब सिर्फ ‘पढ़ाई’ नही करता, अपने हक की ‘लड़ाई’ भी स्वयं लड़ता है। अरसों से लटकी भर्तियाँ और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश है। बिना कारण रिक्त पड़े पद,लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया, कोर्ट-कचहरी व टूटती उम्मीद। छात्र अब प्रशासनिक अक्षमता की कीमत भी स्वयं चुका रहा है। चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो,परीक्षाएँ कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा। कहीं देर ना हो जाए.







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।