मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार

लखनऊ: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेने वाली 50 वर्षीय महिला को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के गोमती नगर एक्‍सटेंशन इलाके से यह गिर…

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेने वाली 50 वर्षीय महिला को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के गोमती नगर एक्‍सटेंशन इलाके से यह गिरफ्तारी हुई है। महिला के खिलाफ सिंतबर 2020 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर बृजभान चौबे ने दर्ज कराया था। 



आरोपित महिला के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस मामले में शनिवार को गोमतीनगर विस्‍तार पुलिस ने ऐक्‍शन लेते हुए महिला को आशियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।



सितम्‍बर 2020 में गोमतीनगर एक्‍सटेंशन थाने में गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्‍टर ने गायत्री प्रजापति, अनिल प्रजापति और उस महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, जान से मारने की धमकी देने और पैसे हड़पने के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस जारी की गई लेकिन महिला नहीं पहुंची तो उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया। 



बता दें कि,'26 अक्‍टूबर 2016 को चित्रकूट की रहने वाली महिला ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने बबलू सिंह, आशीष शुक्‍ला  और एक अन्‍य व्‍यक्ति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में महिला ने गायत्री प्रजापति पर भी आरोप लगाया था। उसने गायत्री प्रजापति पर उसके साथ-साथ उसकी बेटी के भी रेप का आरोप लगाया था। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।