मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

योगी आ जाएगा...तो सबको खा जाएगा, इसको कुछ नहीं आता: ममता बनर्जी

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: लखनऊ में अखिलेश यादव ने मंगलवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CM योगी पर वार करते हुए TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी से योगी…

योगी आ जाएगा...तो सबको खा जाएगा, इसको कुछ नहीं आता: ममता बनर्जी
योगी आ जाएगा...तो सबको खा जाएगा, इसको कुछ नहीं आता: ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022:  लखनऊ में अखिलेश यादव ने मंगलवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CM योगी पर वार करते हुए TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी से योगी जी को जाने दो, अगर वह आ जाएगा तो आप लोगों को पूरा खा जाएगा.... कुछ नहीं आता इसको| अखिलेश ने कहा कि बंगाल में दीदी ने भाजपा को हरा दिया। दीदी दिल्ली से यहां आईं, लेकिन दिल्ली वाले यूपी में नहीं आए। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि अगर योगी आ जाएगा, तो हम सबको खा जाएगा। ममता ने अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपने जया बच्चन और किरणमय नंदा को बंगाल भेजकर हमारे लिए कैंपेन कराया था।



इसके बाद TMC नेता ममता बनर्जी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, 'जब कोविड में लोग मर रहे थे, तब यूपी में योगी जी आप कहां थे? आप उन लोगों के परिवारों से माफी मांगें, जिन लोगों की लाशें आपने गंगा में बहाने को मजबूर किया? आप जनता से माफी मांगो।' ममता ने कहा- मोदी कहते हैं कि हमने यूपी को पैसा दिया। मोदी जी क्या आपने अपनी पॉकेट से पैसा दिया? यह सभी पैसा राज्यों से मिलता है। यह जनता का रुपया है।'



ममता ने कहा कि यूपी में सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। बहुत शर्म की बात है कि मेरे किसान आंदोलन कर रहे थे और भाजपा मिनिस्टर के बेटे ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उनको कुचल दिया। कहा कि भाजपा से मेरी विचारधारा की लड़ाई है। कहा कि बहुत सारे फूल लेकर एक माला बनाई जाती है। परिवार में सिर्फ एक ही आदमी नहीं रहता है। पिताजी रहते हैं, भाई रहते हैं, बहने रहती हैं, चाचा रहते हैं, चाची रहती हैं।



ममता ने कहा कि आज सुबह के समय मुझसे ब्राह्मण समाज के लोग मिलने आए थे। उन्होंने मुझे बताया कि हम आपके आने पर अखिलेश जी को पूरा सपोर्ट करेंगे। इस बार यूपी में 300 पार अखिलेश की सरकार आ रही है। फर्जी एनकाउंटर कर लोगों को मारने की जरूरत क्या है, आप कानून से काम लीजिए। बीजेपी ने इतिहास को बदलने का काम किया है। शहीद ज्योति को नष्ट कर दिया। बाबा साहेब अंबेडकर जी जिन्होंने हमारे कॉन्स्टिट्यूशन की रचना की था, आज भाजपा उससे खेल रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के लिए गर्व की बात है कि बंगाल की धरा से ममता बनर्जी हमारे साथ मौजूद हैं। ममता को बंगाल चुनाव के लिए बधाई दूंगा, जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को हराने का काम किया। भाजपा ने पूरी फौज बंगाल में लगा दी, फिर भी हरा दिया, आप की जीत से नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।