मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मधु मंटेना ने लॉन्च किया नया प्रोडक्शन हाउस 'मैड मैन', शुरू होगी मूवी मैडनेस की एक नई लहर!

भारत के मशहूर प्रोड्यूसर मधु मंटेना, जिन्होंने गजनी, क्वीन, उड़ता पंजाब और रामायण जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में नया मोड़ लाया, अब अपने लेटेस्ट वेंचर मैड मैन के साथ इस मैडनेस को एक नए लेवल पर ले जा रह…

मधु मंटेना ने लॉन्च किया नया प्रोडक्शन हाउस 'मैड मैन', शुरू होगी मूवी मैडनेस की एक नई लहर!
मधु मंटेना ने लॉन्च किया नया प्रोडक्शन हाउस 'मैड मैन', शुरू होगी मूवी मैडनेस की एक नई लहर! | फ़ोटो: TVL News

भारत के मशहूर प्रोड्यूसर मधु मंटेना, जिन्होंने गजनी, क्वीन, उड़ता पंजाब और रामायण जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में नया मोड़ लाया, अब अपने लेटेस्ट वेंचर मैड मैन के साथ इस मैडनेस को एक नए लेवल पर ले जा रहे हैं। नाम जितना अनोखा है, उतना ही बेहतरीन तरीके से यह मधु मंटेना के उस विज़न को बयां करता है, जिसमें वो बोल्ड और दिलचस्प कहानियों के ज़रिए सिनेमा की सीमाओं को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


अब मधु मंटेना ने एक नया प्रोडक्शन हाउस मैड मैन लॉन्च किया है, जो बेहतरीन क्वालिटी का एंटरटेनमेंट देने का वादा करता है। मधु मंटेना से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, “मैड मैन न केवल अनप्रिडिक्टेबिलिटी और एडवेंचर का मूड दर्शाता है, जो मधु की आने वाली फिल्मों की खासियत होगी, बल्कि इसका नाम भी उनके पहले नाम और सरनेम के पहले तीन अक्षरों से लिया गया है।”


सूत्र ने आगे बताया, “हालांकि मैड मैन की योजनाएं फिलहाल सीक्रेट रखी गई हैं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि 2026-27 की फिल्मों की लाइन-अप में स्केल भी है और इनोवेशन भी। मैड मैन एक ओर जहां नए टैलेंट को लॉन्च करेगा, वहीं दूसरी ओर हिंदी सिनेमा के A-लिस्टर्स के साथ भी काम करेगा। मकसद है इंडियन सिनेमा को आगे ले जाना, न कि एक जैसी चीजों में अटके रहना।”


कंटेंट के मोड़ पर खड़ी इंडस्ट्री में अब मधु मंटेना का मैड मैन तहलका मचाने आ रहा है। 2026-27 की फिल्में एक्साइटिंग भी होंगी, एक्सपेरिमेंटल भी और कंटेंट की एक नई लहर स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार है। जहां एक ओर ये A-लिस्टर्स के साथ काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नए और बेबाक टैलेंट के लिए भी एक नया प्लेटफॉर्म तैयार हो रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।