मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

VIDEO: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...मैरिज हॉल के गेट पर बाबू...सोना बाबू चिल्लाती रही गर्लफ्रेंड, अंदर सात फेरे लेता रहा बॉयफ्रेंड

होशंगाबाद:मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला में मामला आया सामने का है,यहां एक लड़की मैरिज हॉल के बाहर सॉरी बाबू ... सॉरी बाबू चिल्लाती रही, बॉयफ्रेंड ने आँखों के सामने किसी और से शादी रचा ली| मामला म…

VIDEO: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...मैरिज हॉल के गेट पर बाबू...सोना बाबू चिल्लाती रही गर्लफ्रेंड, अंदर सात फेरे लेता रहा बॉयफ्रेंड
VIDEO: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...मैरिज हॉल के गेट पर बाबू...सोना बाबू चिल्लाती रही गर्लफ्रेंड, अंदर सात फेरे लेता रहा बॉयफ्रेंड | फ़ोटो: TVL News

होशंगाबाद:मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला में मामला आया सामने का है,यहां एक लड़की मैरिज हॉल के बाहर सॉरी बाबू ... सॉरी बाबू चिल्लाती रही, बॉयफ्रेंड ने आँखों के सामने किसी और से शादी रचा ली| मामला मध्य प्रदेश के होशंगाबाद का जहां, एक युवती मैरिज हॉल के बाहर बाबू-बाबू चिल्लाती रही और अंदर उसके प्रेमी ने किसी और से शादी रचा ली। 



होशंगाबाद शहर के कोठी बाजार में एक मैरिज गार्डन के सामने इस लड़की ने जब बाबू-बाबू चिल्लाना शुरू किया तो लोगों को ये समझने में देर नहीं लगी कि मामला प्यार में धोखे का है। कोठीबाजार के मेरिज गार्डन के गेट पर लड़की चीखती रह गई, चिल्लाती रह गई कि बाबू मेरी बात सुन लो, पर बाबू तो अंदर किसी और के साथ सात फेरे ले रहा था और शायद उसी की ओर से ये हिदायत दी गई थी कि लड़की को किसी हाल में एंट्री ना मिले।



लड़की को मैरिज हॉल का गेट बंद कर दिया गया और उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। वह रो रोककर बाबू-बाबू चिल्ला रही थी। वह अपने रिश्ते की दुहाई देती रही। यह भी कहा कि शादी करनी है तो कर लो लेकिन यह बताना तो चाहिए था ना।इस दौरान मैरिज हॉल के गार्ड और वहां मौजूद कुछ अन्य लोग लड़की को गेट के अंदर घुसने से रोकते रहे। 



बाद में पुलिसकर्मियों ने युवती को गेट से हटाया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। लड़की का कहना है कि वह युवक के साथ लिव इन में रह रही थी और अब उसने अचानक किसी और से शादी कर ली है।



जानकारी के मुताबिक, लड़का-लड़की तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे, लेकिन लड़के ने अचानक किसी और से शादी कर ली। खबर मिली तो प्रेमिका दौड़ी दौड़ी आई, पर कोई फायदा ना हुआ। लड़की ने ये तक कहा कि कम से कम एक बार बताते तो सही, मैं खुद तुम्हारा साथ देती| काफी देर तक लड़की गेट को धक्का देती रही, हंगामा करती रही।



लोगों के कहने से जब लड़की नहीं मानी, तो आखिरकार पुलिस को खबर दी गई, पुलिस मौके पर आई और उसे थाने ले गई। हंगामा करने की वजह पूछी गई तो लड़की ने टूटे दिल की दास्तां सामने रख दी। पुलिस ने लड़की से कहा कि अगर वो शिकायत करना चाहती है तो करे, पुलिस कार्रवाई करेगी। चूंकि दोनों लिव इन में रह रहे थे, शादी नहीं हुई थी, शायद इसलिए लड़की ने मामले की शिकायत करने से इनकार कर दिया और टूट दिल के साथ भोपाल लौट गई।



जानकारी के मुताबिक, युवती मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है और जिस युवक की शादी में उसने हंगामा किया, वो होशंगाबाद जिले के एक गांव का रहने वाला है। दोनों भोपाल में प्राइवेट जॉब करते हैं। लड़की का दावा है कि प्रेमी ने कभी किसी और से शादी ना करने का वादा किया था,पर उसने धोखा दे दिया और चुपके से शादी कर ली।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।