मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“राजनीति में ऐसी ज़हरीली दुश्मनी की प्रथा BJP...”: बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के 'कांग्रेस के झंडे लगाने वाले घरों की सारी सुविधाएं बंद करो' बयान पर विंग कमांडर अनुमा आचार्य

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के शिवनगर गरीब बस्ती में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने लोगों को धमकाते हुए कहा कि जिन घरों में कांग्रेस के झंडे लगे हैं, इन सब की सुविधाएं बंद करो। चुनाव…

“राजनीति में ऐसी ज़हरीली दुश्मनी की प्रथा BJP...”: बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के 'कांग्रेस के झंडे लगाने वाले घरों की सारी सुविधाएं बंद करो' बयान पर विंग कमांडर अनुमा आचार्य
“राजनीति में ऐसी ज़हरीली दुश्मनी की प्रथा BJP...”: बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के 'कांग्रेस के झंडे लगाने वाले घरों की सारी सुविधाएं बंद करो' बयान पर विंग कमांडर अनुमा आचार्य | फ़ोटो: TVL News

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के शिवनगर गरीब बस्ती में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने लोगों को धमकाते हुए कहा कि जिन घरों में कांग्रेस के झंडे लगे हैं, इन सब की सुविधाएं बंद करो।  चुनाव प्रचार के दौरान गरीब बस्ती में लगे कांग्रेस के झंडे देखकर बौखलाए प्रहलाद पटेल ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि जिसने भी कांग्रेस के झंडे लगाएं हैं उनकी लिस्ट बनाओ फोटो खींचो और उनकी सारी सुविधाएं रुकवा दो। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।



बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के बयान पर विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनुमा आचार्य ने ट्वीट कर कहा कहा, रतलाम में चुनाव प्रचार के दौरान शिव नगर बस्ती में BJP के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल लोगों के घरों पर कांग्रेस झंडे पर भड़के और कहा, “जिन घरों पर कांग्रेस के झंडे लगे हैं, सबकी लिस्ट बनाओ,सारी सुविधाएं बंद करो. फर्क नहीं पड़ता 5-10 घर के वोट नहीं मिलेंगे, लेकिन इनको सबक सिखाओ”



अनुमा आचार्य ने कहा,'राजनीति में ऐसी ज़हरीली दुश्मनी की प्रथा BJP ने रखी है. नफ़रती पार्टी के नफ़रती लोग देश में भाईचारा क्यों कर रखेंगे? लोकतंत्र है तो विपक्ष रहेगा ही. विपक्ष मुक्त देश की कल्पना ही लोकतांत्रिक देश के संविधान से द्रोह है. ‘रतलाम भी सुने और समझे’




वायरल हो रहा वीडियो शिव नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल स्थानीय लोगों द्वारा कांग्रेस का झंडा लगाए जाने पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। रतलाम से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल चुनाव प्रचार के दौरान कह रहे हैं कि जिन घरों पर कांग्रेस के झंडे लगे हैं,  इन सबकी फोटो खींचो और सारी सुविधाएं इनकी बंद करो। कोई फर्क नहीं पड़ता पांच-दस घर के वोट नहीं मिलेंगे, लेकिन इनको सबक सिखाओ।



वीडियो में प्रहलाद पटेल कहते कि, जितने भी घरों में कांग्रेस के झंडे लगे हैं, सब के फोटो खींचो, पार्षद जी ...मैं कह रहा हूं ..इन सब की सुविधाएं बंद करो।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।