मुंबई: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में राज ठाकरे के भाषण पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा,''कुछ शर्तों के साथ उन्हें अनुमति दी गई थी, भाषण दिया गया है। इस भाषण में उन्होंने क्या-क्या उल्लंघन किया है, इसके बारे में औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त देख रहे हैं। रिपोर्ट मुंबई डीजी को भेजी जाएगी|
महाराष्ट्र दिवस पर औरंगाबाद में लाउडस्पीकर विवाद पर चेतावनी देते हुए MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था, 3 मई बाद जहां भी लाउडस्पीकर देखेंगे, उसके सामने हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। ठाकरे ने कहा,''लाउडस्पीकरअवैध है| मैं पुलिस से लाउडस्पीकर बंद करने का अनुरोध करता हूं। अगर वे नहीं माने तो हम कार्रवाई करेंगे|
राज ठाकरे ने कहा था,''एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आप आज लाउडस्पीकर पर स्टैंड क्यों लेते हैं। मैंने कहा कि हम हनुमान चालीसा का जाप करें और मुसलमानों को सुनना चाहिए। नासिक के एक पत्रकार ने मुझे बताया कि वह एक मुस्लिम है और उसे लाउडस्पीकर से भी समस्या है. उनके बच्चे सो नहीं पाते|
ठाकरे ने कहा था,''यह कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है लेकिन अगर आप हमें रोकते हैं तो हम भी स्टैंड लेंगे। लाउडस्पीकर कानून के मुताबिक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि यह अवैध है|
चेतावनी देते हुए राज ठाकरे ने कहा था,'''रविवार, महाराष्ट्र (Maharashtra Day) का पहला दिन है। मैं अब से चौथे दिन से नहीं सुनूंगा। हम जहां भी लाउडस्पीकर देखेंगे, उसके सामने हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। मैं पुलिस से लाउडस्पीकर बंद करने का अनुरोध करता हूं। अगर वे नहीं माने तो हम कार्रवाई करेंगे|