लखनऊ/चंदौली: चंदौली की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''पुलिस ने जानबूझकर ये घटना की है, पुलिस ने जाति के आधार पर ये घटना की है। वहां के इंस्पेक्टर या पुलिस के लोगों ने डराने के लिए ये किया है।अगर लड़की की जान गई है तो इन पुलिसवालों पर 302 का मुकदमा दर्ज़ होना चाहिए, इन्हीं की वजह से जान गई है|
चंदौली की घटना पर समाजवादी पार्टी ने कहा,''चंदौली की बेटी के हत्यारे पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा दर्ज हो। हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को सलाखों के पीछे भेजे सरकार। पीड़ित परिवार को मिले न्याय।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''''यूपी में पुलिस हत्यारी बन चुकी है। निरंतर निर्दोष नागरिकों की BJP सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या हो रही है। चंदौली में घर में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा दो बेटियों की बर्बर पिटाई में एक बेटी की मृत्यु, अत्यंत दुखद। दोषी पुलिसकर्मियों पर हो हत्या का केस, मिले कठोरतम सजा।
बता दें कि, चंदौली पुलिस पर दबिश के दौरान एक युवती की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है| चंदौली जिले में एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पुलिस ने इस क़दर पीटा कि उसकी मौत हो गई| जानकारी के अनुसार रविवार शाम पुलिस की एक टीम बालू के अवैध कारोबारी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी| आरोपी घर पर नहीं था| इस दौरान आरोपी की 19 साल की बेटी घर में थी जिसकी पुलिस के द्वारा पिटाई की गयी| खबर के अनुसार एक अन्य लड़की भी इस पिटाई में घायल हो गयी जिसका इलाज चल रहा है|
यह घटना, सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव की रविवार शाम की है। पुलिस ने कन्हैया यादव के घर छापा मारा, हालांकि कारोबारी कन्हैया यादव घर पर नहीं मिला| आरोप है कि पुलिस टीम ने कन्हैया यादव के परिवार को बुरी तरह पीटा। इस दौरान कन्हैया यादव की बेटी निशा को भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक सिपाही ने उसके साथ रेप भी किया। जोर जबरदस्ती और मारपीट से उसकी मौत हो गई। जून में उसकी शादी होनी थी।
मृतका के भाई ने सिपाही पर उसकी बहन के साथ रेप का आरोप भी लगाया है। भाई का कहना है कि विरोध कर रही थी तो इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जून में उसकी शादी होनी थी। दूसरी बहन के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल, सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।
मेरी बहन को कमरे में ले जाकर पुलिसवालों ने की थी पिटाई
निशा की छोटी बहन ने बताया,'''हम दोनों अकेले थे जब पुलिस हमारे घर में घुसी और हमें पीटने लगी। 2 महिला पुलिस कर्मी और 8-10 पुरुष कर्मी मेरी बहन को कमरे में ले गए और उसकी पिटाई की, वे 1/2 घंटे के बाद चले गए। मैंने कमरे में प्रवेश किया और अपनी बहन को पंखे से लटका देखा|
एसएचओ ने कन्हैया यादव की बेटी निशा को पीटा था ,जिससे मौत हो गई:DM
डीएम चंदौली संजीव सिंह ने बताया,''गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी निशा अपने घर में मृत पाई गई। मृतक निशा को सैय्यदराजा थाना के एसएचओ ने कथित तौर पर पीटा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई, एसएचओ को निलंबित कर दिया गया और मृतक के परिवार से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है