मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और राकेश तिवारी का नया चाईत स्पेशल लोकगीत 'फिलिंग चईत के' हुआ रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखते ही तहलका मचाने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर भोजपुरिया दर्शकों के मन में अपनी एक खास पहचान बना ली है। जि…

माही श्रीवास्तव और राकेश तिवारी का नया चाईत स्पेशल लोकगीत 'फिलिंग चईत के' हुआ रिलीज
माही श्रीवास्तव और राकेश तिवारी का नया चाईत स्पेशल लोकगीत 'फिलिंग चईत के' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखते ही तहलका मचाने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर भोजपुरिया दर्शकों के मन में अपनी एक खास पहचान बना ली है। जिसका नतीजा है कि दर्शकों को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जब-जब उनका कोई गाना रिलीज होता है तो दर्शक उसे हाथों हाथ लेते हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से माही श्रीवास्तव का नया चाईत स्पेशल लोकगीत 'फिलिंग चईत के' रिलीज हुआ है।



इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने हमेशा की तरह एक बार फिर से अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से लोगों का दिल ही जीत लिया है। उनकी अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। इस गाने को सुपर सिंगर के नाम से मशहूर सिंगर राकेश तिवारी ने गाया है। गाने में माही अपने को-स्टार को अपनी अदाओं से रिझा रही है। जिस पर वे कहते हैं कि काम खरिहानी वाला हो जाई आकाज..  गड़बड़इबू का हो.. हमार दिने मे मिजाज...गड़बड़इबू का हो.. हमार दिने मे मिजाज...।


माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'फिलिंग चईत के' के वीडियो में माही की अपनी कातिलाना मुस्कान से एक बार फिर से दर्शकों को घायल करने में कामयाब हो गई है।  गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में माही की केमिस्ट्री अपने को-स्टार के साथ सुपर से ऊपर वाली है। गाने के बीच बीच में राकेश तिवारी भी नजर आ रहे है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'फिलिंग चईत के' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर राकेश तिवारी ने गाया है, वही इसके लिरिक्स जोगाडी बाबा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक अंजनी सिंह ने दिया है। रिकॉर्डिंग एंड मिक्सिंग त्रिभुवन यादव ने की है। निर्देशन रवि पंडित ने किया है। एडिट दीपक पंडित , कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।