मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

शिल्पी राज और बलवीर सिंह की आवाज पर माही श्रीवास्तव ने 'भेपर बड़ा जानी हेपर' में तड़का लगाया

भोजपुरी अदाकारा माही श्रीवास्तव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज जब भी एक साथ नजर आती हैं तो सामने बैठी ऑडियंस खुशी से झूम उठती है. लेकिन इस बार इनके साथ सिंगर बलवीर सिंह ने अपनी आवाज से गाने में चार चांद ल…

शिल्पी राज और बलवीर सिंह की आवाज पर माही श्रीवास्तव ने 'भेपर बड़ा जानी हेपर' में तड़का लगाया
शिल्पी राज और बलवीर सिंह की आवाज पर माही श्रीवास्तव ने 'भेपर बड़ा जानी हेपर' में तड़का लगाया | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी अदाकारा माही श्रीवास्तव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज जब भी एक साथ नजर आती हैं तो सामने बैठी ऑडियंस खुशी से झूम उठती है. लेकिन इस बार इनके साथ सिंगर  बलवीर सिंह ने अपनी आवाज से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जुगलबंदी हमेशा से लोगों को खूब पसंद आई है. इनके गाने हमेशा से लोगों को

एंटरटेन करते दिखे हैं. वही इस बार बलवीर सिंह ने भी इनका साथ निभाया है. जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं . हाल ही में माही श्रीवास्तव का नया गाना रिलीज हुआ है इस गाने का नाम 'भेपर बारा जानी हेपर' रखा गया है. शिल्पी राज और बलवीर सिंह के इस गाने में माही श्रीवास्तव ने अपने को-स्टार गोल्डी जायसवाल के साथ मिलकर अपनी हसीन अदाओं का जादू चलाया है.



हर दूसरे मिनट इस गाने पर व्यूज की गिनती बढ़ती जा रही है. शिल्पी राज और बलवीर के इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई है. विदेशी सरजमीं पर भोजपुरी तड़का लगता देख फैंस माही श्रीवास्तव के कायल हो चुके हैं. माही का ये गाना आप 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' पर सुन सकते.

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ शिल्पी राज ने अपना हर दूसरा गाना दुबई में ही शूट किया हैं. माही श्रीवास्तव का देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.  माही श्रीवास्तव ने इस गाने में काले रंग लिबास पहना हुआ है.

वैसे यह पहली दफा नहीं है जो शिल्पी राज का कोई गाना इतना जबर्दस्त तरीके से दर्शकों को पसंद आया हो. शिल्पी राज का हर दूसरा गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाए नजर आता है. माही श्रीवास्तव के लगाए तड़के ने इस गाने को और भी ज्यादा हिट करवा दिया है. सिंगर शिल्पी राज और बलवीर सिंह के इस गाने के निर्माता रत्नाकर हैं, वही इसके  लिरिक्स मुन्ना मतलबी ने लिखे हैं. वहीं इस गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है. गाने को बेहद ही खूबसूरती के साथ निर्देशक भोजपुरी ने फिल्माया है. कोरियोग्राफी गोल्डी और बॉबी ने की है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।