मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अखिलेश की सरकार में सपा के गुर्गे सब राशन खा जाते थे, बसपा सरकार में तो मायावती के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का....: योगी आदित्यनाथ का वार

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''सपा की सरकार में सपा के गुर्गे सब राशन खा जाते थे। बसपा की सरकार में तो बहन जी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन ही उसम…

अखिलेश की सरकार में सपा के गुर्गे सब राशन खा जाते थे, बसपा सरकार में तो मायावती के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का....: योगी आदित्यनाथ का वार
अखिलेश की सरकार में सपा के गुर्गे सब राशन खा जाते थे, बसपा सरकार में तो मायावती के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का....: योगी आदित्यनाथ का वार | फ़ोटो: TVL News

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''सपा की सरकार में सपा के गुर्गे सब राशन खा जाते थे। बसपा की सरकार में तो बहन जी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन ही उसमें समा जाएगा। कांग्रेस को तो बोलना ही क्या है। जब देश में संकट आता है तो भाई-बहन भारत छोड़कर ही चले जाते हैं|



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''जिन्होंने बुंदेलखंड की जनता को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया है, उन लोगों को जवाब देने का अवसर आ गया है। आप अपनी वोट की चोट से उनको इतना तरसाए कि दशकों तक वे और उनके खानदान उत्तर प्रदेश की राजनीति से दूर चले जाए|



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी का नाम समाजवादी है लेकिन काम 'तमंचवादी' है और विचार प्रक्रिया 'परिवारवादी' है। उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया और बाकी को नरक में जाने दिया, युवाओं के जीवन को नष्ट करने के लिए पिस्तौल कारखाने स्थापित किए| 



उन्होंने कहा कि,''वे (विपक्ष) भाजपा को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के पास आपका (जनता का) आशीर्वाद है। हम यूपी में फिर से 300 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे, लेकिन यह तभी हो सकता है जब चरखारी और महोबा में भाजपा का कमल खिलेगा|



हमीरपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''कोरोना के समय मुफ्त राशन दिया। 2017 के पहले यही राशन SP के गुर्गे खा जाते थे या बहनजी का हाथी डकार जाता था। बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे उत्तर प्रदेश के गरीबों का राशन उसमें समा जाए तभी उसका पेट न भरे| 2017 के पहले सपा, बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे इसलिए बिजली नहीं देते थे। वह रात के अंधेरों में यहां के संसाधनों पर डकैती डालते थे इसलिए बिजली नहीं देते थे लेकिन आज चोरी-अराजकता नहीं है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।