महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के थाना कुलपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत रावतपुरा (खुर्द) गांव में छुट्टी पर आए एक फौजी राकेश ने 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद फौजी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। हत्यारोपी फौजी राकेश की पत्नी उमा गांव की प्रधान है।
थाना कुलपहाड़ के रावतपुरा गांव में आज यानी शुक्रवार को फौजी राकेश यादव ने 28 वर्षीय रविन्द्र यादव को रंजिश में लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
महोबा पुलिस ने बताया कि ,'पुलिस थाना कुलपहाड़ के ग्राम रावतपुरा में आपसी रंजिश को लेकर गोली चलाकर एक व्यक्ति की हत्या किये जाने की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा मय उच्चाधिकारीगण व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है, तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, ठोस साक्ष्यों के आधार पर नामित अभियक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि,'शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा|