मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“मुझे कोई लालसा 'नहीं' कुछ बनने की”: 2023 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और हम उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं’| तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा, ‘ऐसी कोई बात नहीं है।…

“मुझे कोई लालसा 'नहीं' कुछ बनने की”: 2023 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव
“मुझे कोई लालसा 'नहीं' कुछ बनने की”: 2023 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और हम उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं’| तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा, ‘ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की|



2023 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा,“ ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की। हमारा एकमात्र लक्ष्य था कि भाजपा और RSS को गद्दी से कैसे हटाने का काम करें। बिहार से हमने उन्हें हटाया और अब केंद्र से हटाना है|



बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,“नीतिश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है। समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं। उन्होंने (नीतीश कुमार) भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है। इन सभी चीजों पर चर्चा करने का यह कोई समय नहीं है|



देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा , बिहार तेजस्वी का: जगदानंद सिंह

दरअसल, गुरुवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के लिए लड़ाई लड़ने के लिए निकले हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार 2023 के शुरुआती दौर में ही तेजस्वी यादव के हाथ में बिहार की बागडोर सौंप देंगे। देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।