मैनपुरी: घर में घुसकर 19 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार, हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इसी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
मैनपुरी: घर में घुसकर 19 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार, हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इसी गांव के रहने वाले पुष्कर लोधी के रूप में हुई है।
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ घर में थी| उसके पिता काम से मैनपुरी गए थे, जबकि मां आगरा गई हुई थीं| इस दौरान 25 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र लोधी पुत्र दिनेश सिंह लोधी घर में घुस कर छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया| रेप के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी और लड़की का शव फांसी के फंदे पर लटका दिया|
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया| पुलिस ने बताया,''थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम शीशम में युवती के साथ दुराचार और उसके बाद हत्या के प्रकरण में स्थानीय पुलिस की गठित चार टीमों एवं सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर धारा 376 और 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।