मथुरा: मथुरा के थाना वृंदावन की चैतन्य विहार कॉलोनी में वृद्ध दंपत्ति को बन्धक बनाकर लूट करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| थाना वृंदावन की चैतन्य बिहार फेस 2 में 27 सितंबर को वृद्ध दम्पत्ति को बन्धक बनाकर लूट करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों उमेश यादव व राजेश यादव को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त उमेश यादव (35) के कब्जे से लूटे गये रुपयों में से 20,000/- रुपये तथा अभियुक्त राजेश यादव (25) के कब्जे से लूटे गये जेवरात बरामद किये| पुलिस ने दोनों नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अभियुक्त रंजन यादव पुत्र निरचन यादव फरार है।
थाना वृंदावन की चैतन्य बिहार फेस-2 में रहने वाले विजय गर्ग के मकान में मदन यादव नाम का नौकर काम करता था, जिसके घर में शादी होने के कारण उसने छुट्टी मांगी तो विजय गर्ग की पत्नी ने उमेश यादव को फोन करके काम पर आने के लिए कहाँ, तो उमेश काम पर आने को तैयार हो गया। उमेश ने अपने गांव के राजेश को वृन्दावन जाने के लिए तैयार किया तथा अपना हिस्सा तय किया। उमेश ने राजेश के वृन्दावन आने से दो दिन पहले नये नम्बर से विजय गर्ग की पत्नी प्रेमलता को फोन करके कहा कि अब मेरा यह नम्बर रहेगा। दिनांक 15 सितंबर को राजेश, उमेश बनकर वृन्दावन आया। राजेश ने उमेश बनकर पहले नौकर से घर का सारा काम समझा, 25 सितंबर को पहला नौकर मदन छडी चला गया तो राजेश ने अपने भाई रंजन यादव को वृन्दावन बुला लिया।
27 सितंबर को शाम को समय करीब 9 बजे जब वृद्ध दम्पत्ति ने अपने नौकर राजेश से खाना लगाने के लिए कहा तो नौकर राजेश व उसका भाई रंजन ने वृद्ध दम्पत्ति को रस्सी से बाँधकर डरा धमकाकर चाबियाँ लेकर अलमारी में रख रुपये व सोने व चाँदी के जेवरात लूट ले गये तथा बाहर से मकान के दरवाजे बन्द कर दिये। दिनांक 28.09.2022 को प्रातः जब कीर्तन करने वाले श्री विजय गर्ग के घर आये तब उन्होंने वृद्ध दम्पत्ति को रस्सी से खोला।
दिनांक 3 अक्टूबर की रात्रि में 22.00 बजे अभियुक्तगण उमेश यादव व राजेश यादव को ग्राम धरवा थाना जयपुर जिला बांका, बिहार से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लूटे गये रुपये व जेवरात पुलिस द्वारा बरामद किये।
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 को SP मथुरा (सिटी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया,' थाना वृंदावन की चैतन्य विहार कॉलोनी में एक घर में वृद्ध दंपति को उनके नौकर द्वारा बंधक बनाकर जेवरात और 10 लाख रुपए नकद चोरी किए गए थे। सभी जेवरात बरामद हो गए हैं। 20 हज़ार नकद भी बरामद हुआ है। एक अभियुक्त फरार है। 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है|
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. उमेश यादव पुत्र डेगलाल यादव निवासी गाँव धरवा थाना जयपुर जिला बाँका बिहार उम्र 35 वर्ष
2. राजेश यादव पुत्र निरचन यादव निवासी धरवा थाना जयपुर जिला बाँका बिहार उम्र 25 वर्ष
फरार अभियुक्त का नाम पता: रंजन यादव पुत्र निरचन यादव निवासी धरवा थाना जयपुर जिला बाँका बिहार
बरामदगी का विवरण:
अभियुक्त राजेश यादव के कब्जे से- तीन सोने की चैन , एक सोने का ब्रेसलेट , चार सोने के सिक्के , तीन सोने की कान की रिंग, दो सोने की चूडी, दो सोने व डायमण्ड की चूडी , ग्यारह चाँदी के सिक्के , एक चाँदी का बॉउल।
अभियुक्त उमेश यादव के कब्जे से लूटे गये 20,000/- रुपये नकद ।