मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

पूरे प्रदेश में लूट हो रही, नींबू की भी 'चोरी' हो रही, आईपीएस अभी भी फरार: अखिलेश का योगी सरकार पर वार

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''बुलडोजर संस्कृति से पता नहीं बुलडोजर एक दिन कहां पहुंच जाएगा, कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सरकार की तरफ मुड़ जाए? बुलडोजर वहां क्यों नहीं चल रहा है ज…

पूरे प्रदेश में लूट हो रही, नींबू की भी 'चोरी' हो रही, आईपीएस अभी भी फरार: अखिलेश का योगी सरकार पर वार
पूरे प्रदेश में लूट हो रही, नींबू की भी 'चोरी' हो रही, आईपीएस अभी भी फरार: अखिलेश का योगी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:  समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''बुलडोजर संस्कृति से पता नहीं बुलडोजर एक दिन कहां पहुंच जाएगा, कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सरकार की तरफ मुड़ जाए? बुलडोजर वहां क्यों नहीं चल रहा है जहां बलात्कार, बैंक डकैती हो रही है?  अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए जो भी रास्ता अपनाना पड़ेगा समाजवादी पार्टी वह रास्ता अपनाएगी। समाजवादी पार्टी अपना संगठन मजबूत कर जल्दी ही जनता के बीच जाएगी और जन-जागरण अभियान चलाएगी। संविधान बचाने के लिए हम लोग सब कुछ करेंगे।



अखिलेश यादव आज मैनपुरी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने भारतरत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।  यादव ने कहा कि आज महंगाई से जनता परेशान है। मैंने चुनाव के समय कहा था कि चुनाव बाद भाजपा महंगाई बढ़ाएगी। आज हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने से लेकर घर बनाने तक सब महंगा हो गया हैं। भाजपा सरकार महंगाई से जनता को लूट रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। 



यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नौकरी केवल विज्ञापन में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। अयोध्या में बेटी के साथ हुई घटना में परिवार को न्याय नहीं मिला। कानपुर में बैंकों की तिजोरी में लूट हो रही हैं। भाजपा सरकार में ही गाजियाबाद के बैंक के लॉकर से लूट हो गयी। भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी? 



यादव ने कहा कि आज हम लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं। हम सभी लोग संविधान बचाने के लिए आगे आएं। एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट हो रही है। नींबू की चोरी हो रही है, आईपीएस अभी भी फरार है। पेपर लीक को उजागर करने वाले बलिया के पत्रकार जेल में है। जनता ने समाजवादियों को संघर्ष का जनादेश दिया है। समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर मुकाबला और संघर्ष करेगी। वह जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।