बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया हैा पकडे गए टप्पेबाज बैंको से रूपया निकालकर आने वालों को बहला फुसलाकर और झांसा देकर उन्हे नकली नोटो की गड्डी थमाकर उनका रूपया लेकर भाग जाते थे। कोतवाली और नगर थाना क्षेत्र में 2 घटनाओं का भी पुलिस ने खुलासा किया है। पकडे गए दोनो टप्पेबाजों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, 5710 रूपए, कागज के नोटों की 500 की रूमाल में बंधी गड्डी बरामद किया है।
बस्ती जिले के राजकीय इंटर कॉलेज गांधीनगर के समीप से हुई टप्पेबाजों की गिरफ्तारी । पुलिस ने अभियुक्त संजय कुमार कश्यप और दीपक कुमार गौड़ को किया गिरफ्तार।
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनो साथ मिल कर बैंको से रूपया निकाल कर ले जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर बहला फुसलाकर टप्पेबाजी कर लेते हैं।
अभियुक्त संजय कुमार कश्यप ने बताया कि जिस जिले में टप्पेबाजी करनी होती है वहाँ दीपक कुमार गौड को बुला लेता हूँ तथा स्वंय अपनी कार खड़ी कर बैंको के पास पहुँच जाते है। मैं बैंक के अंदर रूपया निकालने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर दीपक गौड़ को इशारा कर देता हूँ। जब तक दीपक गौड़ बहला फुसलाकर बात चीत करता है तब तक मै भी बैंक से बाहर निकल जाता हूं और दोनो लोग धोखाधड़ी करके गड्डी थमा कर रूपया लेकर भाग जाते है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जीआईसी के निकट से टप्पेबाजों की गिरफ्तारी की गई। पकडे गए दोनो टप्पेबाजों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मुडिलाबक्शी निवासी संजय कुमार कश्यप , आजमगढ जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर निवासी दीपक कुमार गौड के रूप में हुई। बताया कि बस्ती, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर, आजमगढ, जौनपुर आदि जनपदों में दोनो मिलकर बैंको से रूपया निकालकर ले जाने वाले व्यक्तियों को चिंहित कर उन्हे बहका फुसलाकर उन्हे किसी न किसी बहाने और लालच देकर रूमाल में रखे गए कागज की गड्डी थमा कर उनके पास रखे रूपए फरार हो जाते थे। इस कार्य में वे कार का प्रयोग करते थे।