मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने संविधान विरोधी काम किया , किसानों-नौजवानों, दलितों, पिछड़ों के साथ धोखा किया: अखिलेश यादव

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की कलेक्ट्रेट में पीठासीन अधिकारी के समक्ष करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवाद…

भाजपा ने संविधान विरोधी काम किया , किसानों-नौजवानों, दलितों, पिछड़ों के साथ धोखा किया: अखिलेश यादव
भाजपा ने संविधान विरोधी काम किया , किसानों-नौजवानों, दलितों, पिछड़ों के साथ धोखा किया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की कलेक्ट्रेट में पीठासीन अधिकारी के समक्ष करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव एवं तेज प्रताप यादव, स्थानीय विधायक सोबरन सिंह उनके साथ थे। अखिलेश यादव सैफई से विजय रथ पर सवार होकर मैनपुरी तक पहुंचे थे। पूरे रास्ते में जगह-जगह उनका गर्म जोशी से स्वागत हुआ। जवान, बच्चे-बुजुर्ग-महिलाएं और किसान बड़ी संख्या में उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।  



नामांकन के पश्चात अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी से नेताजी और समाजवादी पार्टी से पुराना रिश्ता रहा है। यहां के लोगों ने हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है और नकारात्मक राजनीति को पीछे किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वे करहल से चुनाव जिताने के साथ आसपास की सीटों पर भी समाजवादी पार्टी को मौका दें।



यादव ने पत्रकारों से वार्ता में सर्वप्रथम अपने प्रस्तावकों, पार्टी नेताओं तथा करहल मैनपुरी की जनता को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि यहां ऐतिहासिक चुनाव परिणाम के साथ खुशहाली आएगी। जो लोग नाकारात्मक राजनीति कर रहे है उन्हें यहां की जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि अपना चुनाव पार्टी के नेताओं और स्थानीय जनता पर छोड़ दिया है। मौका मिलने पर आएंगे, तो लोगों ने कहा कि वे निश्चिंत रहे जनता उन्हें विशाल बहुमत से जिताएगी। भाजपा के हर षड्यंत्र और साजिश का जनता जवाब देगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा में हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऊपर गम्भीर मुकदमे रहे हैं यह भाजपा के लोग खुद नहीं बता पाएंगे। अपराधियों को लेकर भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अब तक 99 अपराधी प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है। यह अंक थोड़ा अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए उनको यह संख्या 100 से पार कर देना चाहिए



यादव ने कहा कि भाजपा ने संविधान विरोधी काम किया है। किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के साथ धोखा किया है। जनता भाजपा के झूठ और धोखे का सफाया करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली चाहते हैं और मुख्य सचिव बैठक करके नई पेंशन के फायदे बता कर गुमराह कर रहे है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों के लिए बजट ला रही है। इसने गरीबों किसानों और मध्यम वर्ग की उपेक्षा की है। समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन 18000 रू0 प्रतिवर्ष दी जाएगी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।