गोंडा: गोंडा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इसमें जिले की 7 विधानसभा सीटों पर घोषणा की गई है। बसपा ने कटरा बाजार विधानसभा से विनोद कुमार शुक्ला, तरबगंज विधानसभा से लालजी यादव और मनकापुर विधानसभा से श्याम नारायण को टिकट दिया
इसके अलावा गौरा विधानसभा से श्रीमती निगार उस्मानी, कर्नलगंज विधानसभा से रंजीत कुमार गोस्वामी, गोंडा सदर विधानसभा से हाजी मोहम्मद जकी और मेहनौन विधानसभा से शिव कुमार विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है|
गोंडा की सभी 7 सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा
गोंडा जिले की 7 विधानसभा सीटें इस प्रकार हैं- मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबजगंज, मनकापुर, गौरा। अभी जिले की सातों सीटें बीजेपी के हाथ में हैं। हालांकि, इस बार वोटर्स के मन में क्या है ये तो 10 मार्च को रिजल्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।
7 चरणों में होगा यूपी विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को काउंटिंग
यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|