मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मैनपुरी में पोलिंग बूथ पर भिड़े भाजपा और सपा समर्थक: भाजपा कार्यकर्ता को गोली गोली, आरोपी गिरफ़्तार

मैनपुरी: Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अवध नगर पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि सपा के एक कार्यकर्ता ने भाजपा के कार्यकर्…

मैनपुरी में पोलिंग बूथ पर भिड़े भाजपा और सपा समर्थक: भाजपा कार्यकर्ता को गोली गोली, आरोपी गिरफ़्तार
मैनपुरी में पोलिंग बूथ पर भिड़े भाजपा और सपा समर्थक: भाजपा कार्यकर्ता को गोली गोली, आरोपी गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Uttar Pradesh Assembly Elections 2022:  मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अवध नगर पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि सपा के एक कार्यकर्ता ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल कार्यकर्ता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद से मौके पर जिला प्रशासन के सभी आलाधिकारी पहुंच गए है।



मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है| अहमदनगर बूथ अध्यक्ष अमन पांडे के पेट में गोली मारी गई है| ये मामला 107 सदर विधानसभा के अवध नगर का बताया जा रहा है|



मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के अवधनगर में मतदान के दौरान युवक को गोली मार दी गई। गोली भाजपा कार्यकर्ता के पेट में लगी। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान विवाद हुआ था परिजनों ने सपा समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है । पुलिस घटना की जांच कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बढ़ते विवाद को शांत कराया।



पुलिस का कहना है कि मतदान के दौरान सपा व भाजपा समर्थकों में विवाद हो गया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता अंशुल यादव ने भाजपा कार्यकर्ता अमन पांडेय को गोली मार दी।  उसके पेट में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान विवाद हुआ था। परिजनों ने सपा समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।




मैनपुरी SP अशोक कुमार राय ने कहा कि,''एक मतदान केंद्र के बाहर सपा के एक कार्यकर्ता द्वारा अमन पांडे (भाजपा कार्यकर्ता) को गोली मारने का संदेह है। आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। मामले में FIR दर्ज़ की जा रही है| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।