मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के डोडिया मीणा गांव में 4 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी गई| राजस्थान से ननिहाल आई बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसका गला घोंट दिया गया| इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई| पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है| पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है|
यशोधर्मन नगर थाना की एएसआई लक्ष्मी सिसोदिया ने बताया, "घटना बीती रात को हुई थी, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर दिया है और बच्ची का विसरा तथा अन्य जांच की गई। रिपोर्ट आने के बाद ही हम विस्तृत में बता पाएंगे।"उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा|
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि डोडीया मीणा गांव के सुनसान इलाके में एक बच्ची की लाश पड़ी है| सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव बरामद उसका पोस्टमॉर्टम कराया|
डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ किसी ने पहले दुष्कर्म किया और फिर बाद में उसका गला घोंट दिया| ये सुनकर पुलिस टीम फिर मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया| पुलिस ने बताया कि विसरा आगे भेजा जाएगा|
मामा के पास घूमने आई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची राजस्थान के अरनिया गांव की रहने वाली है| वह अपने मामा के पास घूमने आई थी| बच्ची शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी| जब वह बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो घरवाले उसे ढूंढने निलके| वह बड़ी देर तक नहीं मिली| शुक्रवार शाम को पुलिस ने उन्हें बच्ची के साथ हादसे की सूचना दी|